MS Dhoni Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमएस धोनी के रिटायरमेंट की अफवाह खूब चर्चा में रही। चेपॉक के मैदान पर पहली बार माही के माता-पिता मैच देखने पहुंचे। धोनी मैदान पर जाने से पहले उनके पैर भी छूते हुए दिखाई दिए। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर ऐसी रिपोर्ट्स फैल गईं कि शायद धोनी आज आईपीएल में अपना आखिरी मैच खेलने मैदान पर उतरे हैं।
हालांकि, चेन्नई और माही के फैन्स ने उस समय राहत की सांस ली, जब यह बात महज अफवाह निकली। सीएसके को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा। धोनी क्रीज पर खड़े रहने के बावजूद भी टीम की नैया को पार नहीं लगा सके। चेन्नई की लगातार तीसरी हार के बाद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से धोनी के संन्यास को लेकर सवाल दागा गया, जिसका जवाब फ्लेमिंग ने बड़ी सफाई से दे डाला।
धोनी के रिटायरमेंट पर क्या बोले फ्लेमिंग?
एमएस धोनी के रिटायरमेंट के सवाल पर फ्लेमिंग ने कहा, “नहीं, इस पर ब्रेक लगाने का रोल मेरा नहीं है। मुझे इस बात का कोई आइडिया नहीं है। मैं सिर्फ धोनी के साथ काम करने का आनंद ले रहा हूं। वह अभी भी काफी मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। इन दिनों मैंने उनसे ऐसा कोई सवाल भी नहीं पूछा है। आप लोग ही इस बारे में पूछ रहे हैं।”
धोनी दिल्ली के खिलाफ नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरे। माही ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन की पारी खेली। धोनी और विजय शंकर ने छठे विकेट के लिए 84 रन जोड़े, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। शंकर 54 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहे।
चेन्नई को मिली लगातार तीसरी हार
चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2025 में लगातार तीसरी हार का मुंह देखना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 183 रन लगाए। टीम की ओर से केएल राहुल ने 51 गेंदों पर 77 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि अभिषेक पोरेल ने 20 गेंदों पर 33 रन ठोके। अंतिम ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स ने 12 गेंदों में 24 रन ठोके। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने अपने पांच विकेट 74 के स्कोर पर ही गंवा दिए। इसके बाद धोनी और शंकर क्रीज पर खड़े रहे, पर वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
6 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
6 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
8 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
8 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
9 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
10 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines