CSK Retention List: पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के आगामी सीजन के मेगा ऑक्शन के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के भविष्य को लेकर काफी चर्चा चल रही थी। उन्हें सीएसके ने अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। टीम ने रुतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा दोनों को 18-18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जबकि शिवम दुबे और मथीषा पथिराना को भी पांच बार की चैंपियन ने अपने पास रखा है।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र को सीएसके ने रिटेन नहीं किया है। रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले एक प्रमुख चर्चा का विषय यह था कि गायकवाड़ या जडेजा में से किसे ज्यादा रिटेंशन फीस मिलेगी। लेकिन सीएसके ने दोनों खिलाड़ियों को बराबर पैसा दिया है।
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज पथिराना चेन्नई के अगले रिटेंशन हैं, जिन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। इसके साथ ही दुबे को 12 करोड़ देकर रिटेन किया गया है, जो पहले से तय स्लैब से एक करोड़ रुपये ज्यादा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात
इस रिटेंशन ने दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में किसी भी संदेह को पूरी तरह खत्म कर दिया है। धोनी ने पहले संकेत दिया था कि वह कुछ और साल खेलना चाहते हैं, जिसके बाद CSK ने उन्हें ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया है। यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने वह नियम वापस लाई, जिसके तहत पांच या उससे ज्यादा सालों से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बरकरार रखा जा सकता है।
सीएसके द्वारा रिलीज किए गए अन्य बड़े नाम तेज गेंदबाज दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, स्पिनर महेश थीक्षाना और अनकैप्ड सनसनी समीर रिजवी हैं। इनमें से किसी एक को राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड के तहत टीम चुन सकती है। टीम के पास मेगा ऑक्शन के लिए अब 55 करोड़ का बजट बचा है।
चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी:
ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़ रुपये)
मथीषा पथिराना (13 करोड़ रुपये)
शिवम दुबे (12 करोड़ रुपये)
रवींद्र जडेजा (18 करोड़ रुपये)
एमएस धोनी (4 करोड़ रुपये)
ये भी पढ़ें: BAN vs SA: रबाडा ने एक साथ तोड़ा 2 पाकिस्तानी दिग्गज का रिकॉर्ड, इस मामले में निकल गए आगे
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
6 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
26 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines