हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IPL 2025 में सीएसके की बद से बदतर हालात का जिम्मेदार कौन? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताई वजह

IPL 2025: आईपीएल 2025 में सीएसके का हाल बेहाल रहा है। टीम फिलहाल 10वें पायदान पर संघर्ष कर रही है। इसकी वजह स्टीफन फ्लेमिंग ने बताई है।

विज्ञापन

Stephen Fleming: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत मुबंई इंडियंस के खिलाफ की थी। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। तब ऐसा लग रहा था कि सीएसके आईपीएल 2025 में शानदार खेल दिखाने वाली है। हालांकि जीत का जश्न कुछ दिन बाद खत्म हो गया, क्योंकि पहले मैच के बाद सीएसके को लगातार कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अब तक खेले गए 13 मैचों में सीएसके ने केवल 3 मैच जीते हैं। बाकी 8 मुकाबले में येलो आर्मी को शिकस्त मिली है। सीएसके अंक तालिका में 10वें पायदान पर है। इसकी वजह सीएसके के कोच ने स्टीफन फ्लेमिंग ने बताई है।

सीएसके के हेड कोच ने दिया बड़ा बयान

सीएसके की खस्ता हालत के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि हम सबसे नीचे (अंक तालिका) में रहना पसंद नहीं करते, लेकिन यह प्रेरणा नहीं। हम बस एक अच्छा प्रदर्शन चाहते थे। हम कुछ अच्छे परफॉर्मेंट को एक साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य आखिरी के दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना था। अब हम एक अच्छी जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेंगे। यह सही बात है कि हम सबसे नीचे हैं। हमने इस तरह की क्रिकेट खेली है, इसलिए इससे बच नहीं सकते।

बताई बड़ी वजह

इसके अलापा फ्लेमिंग ने आगे कहा कि हमारा ऑर्डर इस समय सही नहीं है और हम इसे फिर से तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। अगले साल के लिए हमारे पास कुछ मजबूत विचार हैं, इसलिए सभी पहलुओं को कवर किया जाएगा। लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो पाया है क्योंकि टॉप पर रन नहीं आ रहे हैं।बल्लेबाजी की स्थिति काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि हमें शुरुआत कैसी मिलती है, और फिर खिलाड़ी अपनी भूमिका निभा सकते हैं। हमें वह नहीं मिली है। इसलिए हमने सिर्फ पारी को जोड़ने की कोशिश की है, न कि अच्छी पारियां खेलने की।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola