Zimbabwe T20 WC 2026 Squad: जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. विश्व कप के लिए टीम की कमान पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी सिकंदर रजा के हाथों में सौंपी गई है. वहीं, पूरी तरह से फिट होने के बाद ब्लेसिंग मुजारबानी टीम में लौट आए हैं. मुजारबानी का साथ देने के लिए रिचर्ड नगारवा और ब्रैंड इवांस को चुना गया है. वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे को ग्रुप-बी में रखा गया है, जहां टीम की भिड़ंत ओमान, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और श्रीलंका से होगी. टीम अपने अभियान का आगाज 9 फरवरी को करेगी.
वर्ल्ड कप के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम में ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी को जगह दी गई है. वहीं, ब्रेंडन टेलर के अनुभव पर भी सिलेक्टर्स ने भरोसा दिखाया है.
रयान बर्ल पर बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने की जिम्मेदारी होगी. कप्तान सिंकदर रजा टीम के लिए टूर्नामेंट में सबसे बड़े ट्रंप कार्ड होंगे. हाल ही में 7 साल बाद जिम्बाब्वे टीम में वापसी करने वाले स्पिन गेंदबाज ग्रीम क्रेमर को भी वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में शामिल किया गया है.
जिम्बाब्वे टीम का शेड्यूल
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे अपने अभियान का आगाज ओमान के खिलाफ 9 फरवरी को करेगी. इसके बाद अगले मैच में टीम की भिड़ंत 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी. वहीं, 17 फरवरी को जिम्बाब्वे का सामना आयरलैंड से होगा. ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे की भिड़ंत श्रीलंका से होगी. जिम्बाब्वे ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी.
T20 वर्ल्ड कप के लिए जिम्बाब्वे टीम का स्क्वॉड
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैंड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines