Yuvraj Afghanistan Earthquake: 1 सितंबर की तारीख अफगानिस्तान के लिए काले दिन में तब्दील हो गई। कुनार और नंगरहर में आए भूकंप के झटकों से अफगानिस्तान की धरती कांप उठी। 6.0 की तीव्रता से आए भूकंप ने ऐसी तबाही मचाई कि हजारों लोग बेघर हो गए। पहाड़ों से पत्थर टूटकर नीचे गिरे, जिसमें कई घर मलबे में तब्दील हो गए।
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इस हादसे में 800 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 2500 से अधिक लोग अभी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। दिल दहला देने वाली इस घटना से टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह भी काफी दुखी हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए इस हादसे को दर्दनाक बताया है।
युवराज ने जताया दुख
युवराज ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “अफगानिस्तान में आए भूकंप के बाद सामने आई तस्वीरें बेहद दर्दनाक हैं। इस हादसे का शिकार हुई हर फैमिली के लिए मेरा दिल बैठा जा रहा है। भगवान उन सभी को ताकत, साहस और इस हादसे से उबरने की शक्ति दे।”
एक सितंबर की रात अफगानिस्तान के कुनार और नंगरहर में 6.0 की तीव्रता से आए भूकंप ने जमकर तबाही मचाई। अफगानिस्तान में मंगलवार को एक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को रात में आए भूकंप के वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे और इसी वजह से वह मलबे में दब गए। तालिबान सरकार ने सभी देशों से मदद की गुहार लगाई है। भारत ने तकरीबन 1000 टेंट काबुल भेजे हैं, इसके साथ ही लगभग 15 टन खाने का सामान भी काबुल भेजा गया है।
दर्जनों गांव हो गए तबाह
भूकंप की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान कुनार और नंगरहर प्रांतो में हुआ। कुनार के नुर्गल, नूरगल, सोकी, मनोगी, वाटुपर, चपादारे और चॉकी जिलों में तो 10 से ज्यादा गांव पूरी तरह से बर्बाद हो गए। मसूद, अरीत, वादिर में तो लगभग पूरा गांव ही खत्म हो गया। आंदरलाचक नामक गांव में कुल 79 मौतें हुईं हैं।
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
19 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
28 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines