Ben Austin: क्रिकेट जगत को बहुत ही दुखद खबर आज सुबह-सुबह मिली है. ऑस्ट्रेलिया के 17 वर्षीय क्रिकेटर की टी20 मैच के पहले अभ्यास के दौरान सिर में गेंद लगी. जिसके बाद से ही अस्पताल में एडमिट थे. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस युवा क्रिकेटर के निधन की पुष्टि की है. ऑस्ट्रेलिया में लगभग 10 सालों के बाद फिल ह्यूज जैसा दर्दनाक हादसा देखने को मिला है. हेलमेट पहनने के बाद भी 17 वर्षीय युवा बेन ऑस्टिन को गेंद उनके गले के पास लगी. जिसके बाद से ही उनकी स्थिति बहुत नाजुक थी.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी किया पोस्ट
फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले बेन ऑस्टिन टी20 मैच से पहले अभ्यास कर रहे थे. उस समय साइड आर्म गेंदबाज की गेंद उनके गर्दन पर लगी. हेलमेट पहनने के बाद भी उनके साथ ये हादसा हुआ. चोट लगने के बाद पैरामेडिक्स वैली ट्यू रिजर्व पहुंचे और ऑस्टिन को मोनाश मेडिकल सेंटर ले गए. बेन की हालत शुरू से ही बहुत अच्छी नहीं थी. सबसे पहले इस खबर को विक्टोरिया के क्रिकेट प्रमुख निक कमिंस ने साझा की. जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने कहा, ‘कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आपका दिल टूट जाता है, और आज का दिन उनमें से एक है. क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो लोगों और समुदायों को एक साथ लाता है. यह एक ऐसा खेल है जो बहुत गहराई से महसूस होता है.’
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: ‘भगवान ने मुझे यहां भेजा है…..’ सेमीफाइनल से पहले शेफाली वर्मा ने दिया बड़ा बयान
क्लब ने बेन ऑस्टिन की मौत पर जताया दुख
बेन के निधन के बाद उनके क्लब ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बेन के निधन से हम पूरी तरह से स्तब्ध हैं और उनके निधन का असर हमारे क्रिकेट समुदाय के सभी लोगों पर पड़ेगा. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार-जेस, ट्रेसी, कूपर और जैक, उनके विस्तृत परिवार, उनके दोस्तों और उन सभी के साथ हैं जो बेन को जानते थे और जो खुशी उन्होंने हमें दी थी. हम आपसे इस दौरान बेन के परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं. जेस और ट्रेसी एम्बुलेंस विक, पुलिस, मोनाश चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल और मंगलवार को सहायता करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहते हैं. इस दुःख की घड़ी में हम आपसे निरंतर सहयोग की प्रार्थना करते हैं. बेन की आत्मा को शांति मिले.’
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, बिना खेले ही हो सकती है बाहर? जानें क्या है वजह
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
18 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
40 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
51 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
57 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines