10 Best Moments in Indian Sports in 2025: भारत ने साल 2025 में ऐसी-ऐसी अचीवमेंट्स हासिल की है, जो सदियों तक याद किया जाएगा. चाहे क्रिकेट हो या एथलेटिक्स, चेस हो या हॉकी, हमारे देश के खिलाड़ियों ने अपने वतन के लोगों को प्राउड फील करनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. कई नए चैंपियंस भी सामने आए, जिनको देखकर लगता है कि भारतीय खेलों का भविष्य सुनहरा है. आइए याद करते हैं इस साल के 10 बेहतरीन इंडियन स्पोर्ट्स मोमेंट्स को
1 नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो
नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो फेंका, और 90 मीटर मार्क को पार करने को लेकर चल रही लंबी बहस को आखिरकार खत्म कर दिया. ओलंपिक चैंपियन ने बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा क्लासिक की भी मेजबानी की, जिसमें भारी भीड़ जुटी और भारत में एथलेटिक्स की पॉपुलैरिटी बढ़ी.
2 शूटिंग में कामयाबी
युवा शूटर सुरुचि सिंह चार वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल जीतकर और दोहा में वर्ल्ड कप फाइनल में टॉप पर रहकर एक स्टार के तौर पर उभरीं. इस ग्लोरी में इजाफा करते हुए, सम्राट राणा भारत के पहले पुरुष एयर पिस्टल वर्ल्ड चैंपियन बने.
3 दिव्या देशमुख बनीं वर्ल्ड चेस चैंपियन
भारतीय टीनएज चेस सेंसेशन दिव्या देशमुख ने फिडे महिला शतरंज वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. ऑल-इंडियन फाइनल में कोनेरू हम्पी पर उनकी जीत ने टूर्नामेंट में भारत का पहला खिताब दिलाया और उन्हें ग्रैंडमास्टर टाइटल हासिल करने में मदद की.
4 वुमेन वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन
इस साल इंडियन वुमेन क्रिकेट में सबसे कामयाबी तब मिली, जब भारत ने अपना पहला आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता. सालों की नाकामियों के बाद, भारत ने आखिरकार सबसे बड़े प्लेफॉर्म पर जीत हासिल की, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को और फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया. जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और शैफाली वर्मा के प्रदर्शन ने इस जीत को यादगार बना दिया.
5 वुमेन फुटबॉल में कामयाबी
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने पहली बार एफसी महिला एशियाई कप 2026 के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई करके उम्मीद जगाई. थाईलैंड पर एक शांत जीत ने इस माइलस्टोन को हासिल किया.
6 एशियन यूथ गेम्स 48 मेडल
भारत ने एशियन यूथ गेम्स में अब तक का अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए 48 मेडल जीते. इस अचीवमेंट ने भारत की अगली पीढ़ी के स्पोर्टिमग टैलेंट की ताकत को दिखाया.
7 आईसीसी चैंपियंस टॉफी पर कब्जा
वनडे क्रिकेट में भारत का दबदबा जारी रहा, जब मेंस टीम ने दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती. रोहित शर्मा की कप्तानी और विराट कोहली की शानदार परफॉर्मेंस से भारत अजेय रहा, जिससे ग्लोबल टूर्नामेंट में सबसे लगातार परफॉर्म करने वाली टीम के तौर पर उसकी पोजीशन और मजबूत हुई.
8 हॉकी एशियन चैंपियन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 8 साल बाद साउथ कोरिया पर शानदार फाइनल जीत के साथ एशिया कप फिर से हासिल किया. इस खिताब से 2026 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफिकेशन पक्का हो गया.
9 शीतल देवी ने जीता गोल्ड
पैरा-आर्चर शीतल देवी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड जीतने वाली पहली बिना हाथों वाली महिला बनकर देश को इंस्पार किया. एक नॉर्मल जूनियर टीम में उनके सिलेक्शन ने उनकी असाधारण जर्नी को और हाइलाइट किया.
10 सुमित अंतिल ने किया कमाल
सुमित अंतिल ने भाला फेंक में लगातार तीसरा वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड जीतकर पैरा-स्पोर्ट्स के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया. उनके रिकॉर्ड-ब्रेकिंग थ्रो ने पैरा-एथलेटिक्स में भारत के बढ़ते दबदबे को दिखाया.
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
12 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
13 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines