Indian Cricketer’s Flop Show In 2025: टीम इंडिया के कई स्टार प्लेयर्स ने इस साल अपने फैंस को काफी निराश किया. लोगों को उम्मीद थी कि वो अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को चौके-छक्के लगाते देखेंगे, लेकिन ज्यादातर मौके पर उन्हें मायूसी हासिल हुई. इनमें से 1 बड़े खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें मजबूरी में एक फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान करना पड़ा. आइए जानते हैं कि 2025 में कौन-कौन से इंडियन प्लेयर्स का फ्लॉप शो देखने को मिला.
2025 में इन भारतीय क्रिकेटर्स का फ्लॉप शो
1. शुभमन गिल
शुभमन गिल ने साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में तो अपनी छाप छोड़ी, लेकिन वनडे और टी-20 इंटरनेशनल के ज्यादातर मैचों में वो फ्लॉप रहे. सबसे छोटे इंटरनेशनल फॉर्मेट में तो उनकी परफॉर्मेंस इतनी खराब रही कि उनकी टीम में होने पर ही सवाल उठने लगे. वनडे में अब देखना होगा कि आने वाला साल इस प्लेयर के लिए कैसा होगा. अगर वो अपनी परफॉर्मेंस को नहीं सुधार पाए, तो शायद वो ऑल फॉर्मेट प्लेयर नहीं रह पाएंगे.
2. टी-20 में सूर्य नाकाम
सूर्य कुमार की कप्तानी में भारत ने टी-20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में इस साल काफी सक्सेस हासिल की है, लेकिन टीम की इस कामयाबी में उनकी खुद की नाकामी छिप नहीं पा रही है. उन्होंने 21 मैच की 19 पारियों में 13.62 की औसत और 123.16 की स्ट्राइक रेट से महज 218 रन ही बनाए हैं. हैरानी की बात ये है कि सूर्य एक फिफ्टी तक नहीं लगा पाए. भले ही अगली कुछ सीरीज में उन्हें मौका मिल जाए, लेकिन यही हाल रहा तो उनका करियर शायद ही लंबा चल पाए.
3. ऋषभ पंत का आईपीएल में फ्लॉप शो
लखनऊ सुपरजायंट्स टीम ने काफी उम्मीदों के ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये देकर खरीदा था, लेकिन इतनी ऊंची कीमत पर बिकने के बावजूद उनका परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने एक शतक और एक फिफ्टी लगाकर अपनी ताकत तो दिखाई, लेकिन 14 मैचों में वो 269 रन ही जुटा पाए. पंत को उम्मीद होगी कि अगले साल वो पुरानी यादों को भुलाकर आगे बढ़ना चाहेंगे.
5. शमी भी IPL 2025 में फेल
मोहम्मद शमी के टैलेंट पर किसी को शक नहीं, इंटरनेशनल लेवल पर वो हाल के सालों में सुपरहिट रहे हैं. यही वजह है कि लखनऊ सुपरजायंट्स में उन्हें शामिल किया गया था, लेकिन 2025 के सीजन में वो पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. उन्होंने इस दौरान 9 मैच खेले लेकिन सिर्फ 6 विकेट ही अपने नाम कर पाए. शमी जैसे प्लेयर के लिए ऐसी परफॉरमेंस निराशजनक है.
6. सफेद जर्सी से रिटायर हुए विराट
विराट कोहली इस साल महज 1 ही टेस्ट खेल पाए थे, वो 3 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार इंटरनेशनल व्हाइट जर्सी में नजर आए. इसमें उनका औसत 11.50 और स्ट्राइक रेट 28.39 रहा. इस मैच में उन्होंने चौके के तौर पर सिर्फ एक बाउंड्री लगाई. हालांकि सिर्फ एक मैच से किसी भी खिलाड़ी की परफॉर्मेंस को जज करना सही नहीं है, लेकिन फिर उन्हें टेस्ट से संन्यास लेना पड़ा.
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines