Year Ender 2025: साल 2025 के अंत में 16 दिसंबर को आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन हुआ. जहां पर कई बड़े बदलाव देखने को मिले. इस सीजन से पहले फ्रेंचाइजियों ने कई ऐसे फैसले किए. जिसने सभी को चौंका दिया. इस ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों की चांदी हुई तो वहीं कई दिग्गज बेस प्राइस पर ही बिक गए. वहीं मैच विनर खिलाड़ियों पर बोली ही नहीं लगी. हालांकि ये मिनी ऑक्शन भारत के घरेलू क्रिकेटरों के लिए बहुत ही अच्छा गया है. यहां पर देखें इस ऑक्शन के 10 चौंकाने वाले फैसले.
डेवोन कॉन्वे का अनसोल्ड जाना
आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने वाले डेवोन कॉन्वे पर इस सीजन बोली ही नहीं लगी. इस खिलाड़ी ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन भी किया है. हालांकि उसके बाद भी कोई फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी के पीछे नहीं गई.
बेन डकेट और क्विंटन डी कॉक का बेस प्राइस पर बिकना
मिनी ऑक्शन में इस बार कई इंटरनेशनल स्टार खिलाड़ी बेस प्राइस पर ही बिक गए. जिसमें बेन डकेट, क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और वानिंदु हसरंगा बेस प्राइस में ही बिक गए. स्टार खिलाड़ियों के पीछे फ्रेंचाइजी नहीं गई.
प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा का 14.20 करोड़ में बिकना
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अनकैप्ड ऑलराउंडर प्रशांत वीर और विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा है. आईपीएल इतिहास में दोनों सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. इतनी बड़ी बोली देख अन्य फ्रेंचाइजी भी हैरान हो गई थी.
मंगेश यादव का 5.20 करोड़ में बिकना
मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मंगेश यादव पर मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 5.20 करोड़ की बोली लगाई. इस ऑक्शन से पहले तो इस खिलाड़ी के बारे में बहुत कम लोग जानते थे. ऐसे में इतनी बड़ी बोली देखकर फैंस के होश उड़ गए.
आकिब नबी डार का 8.40 करोड़ में बिकना
घरेलू क्रिकेट के उभरते हुए तेज गेंदबाज आकिब नबी डार पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8.40 करोड़ खर्च कर दिए. आईपीएल में इतने महंगे बिकने वाले आकिब पहले जम्मू और कश्मीर के खिलाड़ी हैं. आकिब नबी डार पर इतनी बड़ी बोली ने भी सभी को हैरान कर दिया.
जोश इंग्लिस का 8.60 करोड़ में बिकना
ऑक्शन शुरू होने से पहले जोश इंग्लिस ने साफ कर दिया था कि अपनी शादी के कारण वो सिर्फ 4 मैच ही खेल पाएंगे. उसके बाद भी इस ऑक्शन में जोश इंग्लिश पर लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बोली लगाई. अंत में लखनऊ की टीम को इस रेस में जीत मिली.
चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा प्लान बदलना
एक समय अनुभवी खिलाड़ियों के भरोसे ट्रॉफी जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस ऑक्शन में अपना पूरा प्लान ही बदल दिया. सीएसके आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों के पीछे ही भागती हुई नजर आई. अपने पर्स का ज्यादातर हिस्सा फ्रेंचाइजी ने युवा खिलाड़ी पर खर्च किया.
विदेशी से ज्यादा घरेलू क्रिकेटरों का दिखा क्रेज
इस मिनी ऑक्शन में पहली बार अलग नजारा दिखा. ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों से ज्यादा भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगी. आईपीएल फ्रेंचाइजी अब भारतीय टैलेंट पर ज्यादा भरोसा कर रही हैं. जिसके कारण ही कई विदेशी खिलाड़ियों पर बड़ी बोली नहीं लगी.
पृथ्वी शॉ पर तीसरी बार में लगी बोली
पिछले सीजन में अनसोल्ड गए पृथ्वी शॉ को इस बार भी पहले 2 बार में कोई खरीदार नहीं मिला. हालांकि उसके बाद उनका नाम दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दिया और तीसरी बार बोली लगी. उसके बाद उनकी पुरानी टीम दिल्ली ने 75 लाख रुपये में उनकी खरीद लिया. शॉ अब आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: IPL से PSL तक, लीग क्रिकेट में कौन बना चैंपियन और किसका सपना टूटा
लियाम लिविंगस्टोन का दूसरी बार में 13 करोड़ में बिकना
इंग्लिश स्पिन ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन पर पहली बार में कोई बोली नहीं लगी, लेकिन जब उनका दूसरी बार ऑक्शन में आया, तो उन पर कुल 13 करोड़ की बोली लग गई. उनके पीछे लखनऊ की टीम भी गई, लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उन्हें खरीद लिया. इस फैसले ने भी सभी को हैरान कर दिया.
ये भी पढ़ें: 2 दिन में दो किलो घटा वजन, 7 से 10 दिन सिर्फ आराम… यशस्वी जायसवाल की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
22 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
49 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines