5 Cricketers Who Retires From Cricket in 2025: किसी भी क्रिकेटर के लिए अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहना एक इमोशनल फैसला होता है, लेकिन कभी न कभी बैट और बॉल को अलमारी में रखने का टाइम आ ही जाता है. फैंस को ऐसी खबरों से मायूसी होती है, लेकिन वक्त सबका आता है, जिसे डाइजेस्ट कर पाना कभी कभार मुश्किल हो जाता है. आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से 5 क्रिकेटर्स हैं जिन्होंने 2025 मं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया.
1. तमीम इकबाल
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की गुजारिश पर वो अपने पहले रिटायरमेंट से वापस आए थे, लेकिन तमीम इकबाल ने 10 जनवरी 2025 को दूसरी बार रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. सितंबर 2023 में आखिरी बार खेलने वाले तमीम इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने पूरे करियर में कुल 15,192 रन ठोके थे. साल 2007 के वर्ल्ड कप में वो टीम इंडिया के लिए विलेन बने थे, उनके शानदार खेल की बदौलत भारत ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था.
2. मार्टिन गुप्टिल
न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर ने 8 जनवरी 2025 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. गुप्टिल ने न्यूजीलैंड के 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर का अंत किया. वो अपने देश के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक बनाया है. वर्ल्ड कप 2015 के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रन की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने तहलका मचा दिया था. 2019 का सेमीफाइनल मैच भला कौन भूल सकता है, जब उन्होंने एमएस धोनी को आउट कर अरबों भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया था.
3. चेतेश्वर पुजारा
टीम इंडिया के दूसरे द्रविड़ के नाम से मशहूर चेतेश्वर पुजारा ने अपनी संयम भरी पारियों से भारत को कई मैचों में या तो जीत दिलाई, या फिर ड्रॉ कराने में मदद की. उनका आखिरी रेड बॉल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल था. टीम में लगातार सिलेक्शन न होने के बाद आखिरकार उन्होंने 24 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया.
4. दिमुथ करुणारत्ने
दिमुथ करुणारत्ने कम से कम 100 टेस्ट खेलने वाले 7वें श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं. 7,222 रनों के साथ, पूर्व कप्तान इस फॉर्मेट में अपने देश के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 50 वनडे भी खेले, जिसमें 11 अर्धशतकों के साथ 1,316 रन बनाए. फरवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गॉल टेस्ट के बाद, उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.
5. ऋद्धिमान साहा
एमएस धोनी की साये में कई साल बिताने के बाद, ऋद्धिमान साहा का टेस्ट करियर धोनी के रिटायरमेंट के बाद सही मायने में शुरू हुआ. एक अच्छे बल्लेबाज होने के साथ-साथ, उनकी पहचान उनकी शानदार विकेटकीपिंग तकनीक से बनी, खासकर विकेट के दोनों तरफ उनकी कलाबाजियों वाली छलांग देखकर हर कोई हैरान रह जाता था. साहा ने 40 मैचों में 29.39 की औसत से 1,353 टेस्ट रन बनाए और 2025 में इंटरनेशल करियर को अलविदा कह दिया.
संबंधित खबरें
IND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
7 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
53 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines