हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Year Ender 2025: ‘खेलो इंडिया से कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी तक… भारत सरकार की बदौलत क्यों खेलों के लिए क्रांतिकारी माना जा रहा ये साल?

Indian Sports: क्रिकेट के खेल में भारत का दबदबा पिछले 15 से 20 सालों से नजर आ रहा है, लेकिन सभी खेलों में ऐसा नहीं रहा है. धीरे-धीरे अन्य खेलों में भी भारत का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है. साल 2025 में भारत सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए जिससे खेल की दुनिया में बड़ा बदलाव कहा जा सकता है. भारतीय एथलीट इस साल को बड़े बदलाव के तौर पर देख सकते हैं.

विज्ञापन
Indian Sports in 2025

Indian Sports: भारत अब खेल की दुनिया में तेजी से उभर रहा है. हॉकी में भारत का दबदबा दोबारा से नजर आने लगा है. वहीं जेवलिन थ्रो में भी पिछले कुछ सालों में बड़ा उछाल देखने को मिला है. निशानेबाजी, तीरंदाजी और मुक्केबाजी में भी भारतीय खिलाड़ियों से उम्मीदें बढ़ी हैं. इस साल भारत सरकार के अच्छे कामों की वजह से कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भी मिल गई है. इसके अलावा खेलो इंडिया की वजह से भारतीय एथलीट को मदद मिल रहा है. 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मिल गई मेजबानी 

भारत सरकार के सफल प्रयासों की वजह से ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत को मिल गई है. इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी मिलने से भारतीय एथलीटों का भी उत्साह बढ़ेगा. मेजबानी मिलने के कारण सभी खेलों में भारतीय खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. ऐसे में इस टूर्नामेंट को लक्ष्य बनाकर भी खिलाड़ी अपनी तैयारी शुरू करेंगे. इस टूर्नामेंट के मिलने से अब भारत का दावा ओलंपिक 2036 की मेजबानी पर भी मजबूत होगा. जिसके लिए भी भारत ने बिड की है. अहमदाबाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी कर रहा है. वहीं ओलंपिक 2036 के लिए भी यही शहर सबसे आगे रहेगा. इस टूर्नामेंट के मिलने से भारत को वैश्विक स्तर पर भी मान्यता मिलेगी. 

खेलो इंडिया से एथलीटों को मिला उत्साह 

सरकार के खेलों इंडिया प्रोग्राम से जमीनी स्तर पर खेलों को बहुत ज्यादा बढ़ावा मिल रहा है. नई प्रतिभाओं को पहचान मिल रही है. उन्हें पोडियम तक पहुंचाने के लिए शानदार सिस्टम बना है. भारतीय खिलाड़ियों को अब आगे बढ़ने का सिस्टम मिला है. भारत को अब इस सिस्टम का फायदा मिलना भी शुरू हो गया है. भारत में अब खेल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे का भी बहुत तेजी से विकास हुआ है. विश्व स्तरीय स्टेडियम बनेंगे और युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके मिलेंगे. फिलहाल सभी भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 और ओलंपिक 2028 की तैयारी में लगे हुए हैं. कुछ खिलाड़ी फिलहाल क्वालिफिकेशन की जंग में लगे हुए हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: चोकर्स से चैंपियन तक…साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने कैसे बदली 2025 में दशकों की कहानी?

हॉकी में भी भारत को मिले 2 बड़े इवेंट 

इस साल भारत ने हॉकी में भी 2 इवेंट होस्ट किया है. जिसमें पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 और एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 भी शामिल है. पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने ट्रॉफी भी उठाई. इसके अलावा इस साल नीरज चोपड़ा क्लासिक नाम से टूर्नामेंट भी हुआ. जिसके कारण ही फैंस की उम्मीदें अब और बढ़ गई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND W vs SL W: भारतीय बल्लेबाजों के आगे पस्त हुई श्रीलंकाई टीम, लगातार चौथे मुकाबले में मिली शानदार जीत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola