Yastika Bhatia: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे वर्ल्ड कप के आगाज से पहले ही बड़ा झटका लगा है। टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। यास्तिका की जगह पर उमा छेत्री को टीम में शामिल किया गया है। विश्व कप की शुरुआत 30 सितंबर से होनी है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ती हुई नजर आएगी। वहीं, इंडिया और पाकिस्तान का महामुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाना है। महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है।
यास्तिका भाटिया वर्ल्ड कप से बाहर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए विश्व कप की शुरुआत से पहले बुरी खबर आई है। विकेटकीपर बैटर यास्तिका भाटिया इंजरी की वजह से अब पूरे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। विश्व कप के लिए वाइजैग में लगाए गए कैप में यास्तिका को बाएं पैर के घुटने में इंजरी हुई है।
यास्तिका की इंजरी गंभीर बताई जा रही है और उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है। यास्तिका की जगह पर उमा छेत्री को टीम में शामिल कर लिया गया है। उमा ने भारत की ओर से अब तक कुल 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस दौरान कुल 37 रन बनाए हैं। हालांकि, उनका अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं हो सका है। उमा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी यास्तिका की टीम में जगह लेंगी।
टीम इंडिया का शेड्यूल
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज श्रीलंका के खिलाफ 30 सितंबर को करेगी, जो टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच भी होगा। इसके बाद हरमनप्रीत की सेना की अगली भिड़ंत पाकिस्तान से 5 अक्टूबर को होनी है। 9 अक्टूबर को भारतीय टीम का आमना-सामना साउथ अफ्रीका से होगी, जबकि 12 अक्टूबर को टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल चुनौती होगी। 19 अक्बूर को भारतीय टीम इंग्लैंड और 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। वहीं, आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम की टक्कर बांग्लादेश से 26 अक्टूबर को होगी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
56 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
9 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
10 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
10 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
11 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
13 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
13 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines