नई दिल्ली: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के महामुकाबले के लिए मंगलवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। इंग्लैंड के द ओवल पर 7 जून से खेले जाने वाले फाइनल के लिए टीम इंडिया में लंबे समय बाद अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है। इसके साथ ही खबर है कि भारतीय टीम के साथ ‘स्पेशल 4’ भी जाएंगे। दरअसल, आईपीएल में धमाल मचा रहे चार गेंदबाजों को नेट बॉलर के तौर पर शामिल किया जाएगा।
ये 4 नाम शामिल
इंग्लैंड में पिच की परिस्थितियों को देखते हुए चयनकर्ताओं ने चार तेज गेंदबाजों को बतौर नेट बॉलर इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जिन चार गेंदबाजों का चयन हुआ है उसमें मुकेश कुमार, उमरान मलिक, नवदीप सैनी और कुलदीप सेन के नाम शामिल हैं।
और पढ़िए – GT vs MI: Abhinav Manohar ने खोला विस्फोटक पारी के पीछे का राज, जानें क्या कहा
ये सभी खिलाड़ी इस समय आईपीएल में जलवा दिखा रहे हैं। मुकेश इस समय दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हैं तो वहीं उमरान मलिक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। नवदीप सैनी और कुलदीप सेन राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। इससे पहले भी ये चारों टीम के साथ नेट बॉलर के तौर पर जुड़ चुके हैं। सैनी और उमरान टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: DC को शेन वॉटसन से करानी चाहिए ओपनिंग, इस दिग्गज ने कसा तंज
पिछली बार चूक गई थी टीम इंडिया
आईपीएल का फाइनल 28 मई को खेला जाना है। इसके बाद भारतीय टीम WTC फाइनल की तैयारी करेगी। फाइनल से पहले ही कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड जाने के लिए फ्री हो जाएंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम पहली बार टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ट्रॉफी उठाने से चूक गई थी। इस बार नजरें खिताब पर होंगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
24 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines