WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें आमने-सामने हैं। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में अजिंक्य रहाण ने 89 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने उंगली में चोट लगने के बाद भी मोर्चा संभाले रखा और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। टीम के लिए रहाणे का समर्पण देख उनकी पत्नी राधिका ने जमकर प्यार लुटाया है।
पत्नी राधिका ने रहाणे की तारीफ में किया ये पोस्ट
पत्नी राधिका धोपावकर ने टीम के प्रति पति अजिंक्य रहाणे के समर्पण को सलाम किया है। राधिका ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा करते हुए लिखा ‘अपनी सूजी हुई अंगुली के बावजूद आपने स्कैन के लिए इनकार कर दिया और अविश्वसनीय निस्वार्थता और दृढ़ संकल्प से बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित किया। आपने सभी को बहुत प्रेरित किया और क्रीज पर अपनी जगह बनाई। मुझे आपकी अटूट टीम भावना पर हमेशा गर्व है। आपको बहुत-बहुत प्यार।’
दरअसल, लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले रहाणे ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मुश्किल समय में बेहतरीन पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के सामने भारत के फॉलोऑन टालने में अहम भूमिका निभाई।
शार्दुल के साथ 109 रनों की साझेदारी की
अजिंक्य रहाणे पहली पारी में शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 89 रनों की अहम पारी खेली। इस दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया। रहाणे ने टीम के लिए शार्दुल ठाकुर (51) के साथ मिलकर 109 रनों की साझेदारी की। जिसके दम पर टीम इंडिया ने ट्रेलिया को निर्णायक बढ़त नहीं लेने दिया।
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो आज फाइनल मुकाबला का चौथा दिन है। चौथे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर पारी में 274 रनों की लीड ले ली है। एलेक्स कैरी 41 जबकि मिचेल स्टार्क 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 3, उमेश यादव ने 2 और एक विकेट सिराज ने निकाला है।
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
11 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
12 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines