WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। इसके लिए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड पहुंच गए हैं। उन्होंने मैदान पर जमकर प्रेक्टिस शुरू कर दी है। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे नई किट में बल्ले के साथ नजर आ रहे हैं।
रोहित शर्मा ने नेट्स में खेले शॉट
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का परफॉर्म करना बेहद जरूरी है। ऐसे में उन्होंने इसके लिए खास तैयारी शुरू कर दी है। हिटमैन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे नेट्स में अलग-अगल तरह के शॉट खेलते दिख रहे हैं। रोहित इसमें बॉल की स्विंग को काटने के लिए आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनका पैर का मुवमेंट भी बेहतरीन नजर आ रहा है। वे गेंद को एकदम सीधे बल्ले से खेल रहे हैं ताकि एज लगने के चांस कम बने।
https://twitter.com/SPORTYVISHAL/status/1663595993559097348
खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वे अपनी टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 16 मुकाबलों में सिर्फ 332 रन ही बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 132 का ही रहा। ऐसे में हिटमैन फॉर्म में लौटकर टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जिताना चाहेंगे।
रोहित शर्मा के इंग्लैंड में टेस्ट रिकॉर्ड
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उनके बल्ले से 466 रन निकले हैं। रोहित ने इंग्लैंड में एक शतक और दो अर्धशतक भी जड़े हैं। इस दौरान रोहित का औसत 42.26 का रहा है जो कि इंग्लैंड में बेहतरीन है।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
41 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 8वां विकेट गिरा, तिलक के बाद अक्षर पटेल भी हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines