WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। इस खिताबी मैच के लिए घोषित भारतीय टीम में विकेटकीपर के तौर पर इशान किशन और केएस भरत को जगह दी गई है। ऐसे में दोनों में से किसे प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाना चाहिए इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच ईशान किशन ने नेट्स में शानदार शॉट्स खेले हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है।
ईशान किशन ने खेले बेहतरीन शॉट्स
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ने इंग्लैंड में प्रेक्टिस शुरू कर दी है। इसके कई वीडियोज भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का एक वीडियो ट्विटर पर सामने आया है। जिसमें वे नेट प्रेक्टिस में बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। किशन इसमें हर तरह के शॉट खेलते हैं। एक में वे आगे बढ़कर लॉग ऑन की तरफ एक छक्का जड़ते हैं। इसके अलावा किशन द्वारा कवर ड्राइव भी खेली जाती है।
https://twitter.com/itsTheCricGuy/status/1664171295913963521?s=20
किशन का फर्ल्स क्लास क्रिकेट का रिकॉर्ड
ईशान किशन ने भले ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया हो लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है। झारखंड की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले किशन ने जुलाई, 2014 में असम के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था।उन्होंने अब तक फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 48 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 38.76 की औसत और 68.90 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,985 रन अपने नाम किए हैं।इस बीच वह 273 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 6 शतक और 13 अर्धशतक लगा चुके हैं।
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
16 mins agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
22 mins agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
3 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
5 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
6 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
13 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
13 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines