WTC Final: बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ईशान किशन को केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है। केएल राहुल चोट के चलते इस बड़े फाइनल से बाहर हो गए हैं। आईपीएल के एक मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ वह चौका रोकने की कोशिश में खुद को चोटिल कर बैठे थे।
ईशान किशन के पास तेजी से बल्लेबाजी करने की क्षमता है। वह अच्छी खासी विकेटकीपिंग भी कर लेते हैं। इसलिए उन्हें चुना गया है। हालांकि टीम इंडिया में पहले से भी एक विकेटकीपर केएस भरत हैं। राहुल भी कीपिंग कर लेते हैं, लेकिन वह टीम में नहीं हैं। ऐसे में ईशान को अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है।
ईशान किशन का प्रथण श्रेणी क्रिकेट करियर
ईशान किशन के पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अनुभव है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 48 प्रथम श्रेणी मैचों में 38.76 की औसत से 2985 रन बनाए हैं। किशन अभी तक टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें चुना गया था, लेकिन वह प्लेइंग-11 में शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि उन्हें फाइनल की प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है, क्योंकि ये युवा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए रनों की बारिश कर रहा है।
भारतीय टीम सात से 11 जून तक होने वाले फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। यह मैच इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। इसके लिए 3 स्टैंड बॉय प्लेयर भी शामिल किए हैं।
ये 3 खिलाड़ी स्टैंडबाय के तौर पर रखे गए
स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में रुतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव को रखा गया है। ये तीनों खिलाड़ी आईपीएल में अपनी-अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके ताजा फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें स्टैंडबॉय के तौर पर शामिल किया है।
डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
26 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
52 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
4 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines