नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हालांकि रोहित ने एक फैसला लेकर फैंस को चौंका दिया। उन्होंने महा-मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन को बाहर रखा है। कप्तान ने चार तेज गेंदबाजों के साथ जाने का फैसला लिया। उन्होंने मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। वहीं स्पिनर के तौर पर सिर्फ रवींद्र जडेजा को चुना है। आखिर रोहित ने स्टार टेस्ट स्पिनर अश्विन को इस बड़े मुकाबले से बाहर क्यों रखा, आइए जानते हैं…
पिच हो सकती है सबसे बड़ी वजह
स्टार स्पिनर अश्विन को बाहर रखने की सबसे बड़ी वजह पिच हो सकती है। पिच पर घास है और इससे फिलहाल तेज गेंदबाजों को मदद मिलती नजर आ रही है। रोहित शर्मा ने भी टॉस के बाद कुछ ऐसा ही कहने की कोशिश की। उन्होंने कहा- मौसम और परिस्थितियों को देखते हुए हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि पिच बहुत ज्यादा बदलेगी। आपको अच्छा क्रिकेट खेलना होगा।
अश्विन को बाहर रखना हमेशा कठिन
अश्विन को बाहर रखने के फैसले पर रोहित ने कहा- अश्विन को बाहर रखना हमेशा कठिन होता है। वह इतने सालों में हमारे लिए मैच विनर रहे हैं, लेकिन आपको वो चीजें करनी होती हैं जो टीम के लिए जरूरी हैं।आखिरकार हम उस फैसले के साथ आए। वहीं रहाणे के बारे में रोहित ने कहा- वह काफी अनुभव लेकर आए हैं। उन्होंने 80 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वह कुछ समय से बाहर है, लेकिन मुझे लगता है कि उनके पास जो अनुभव है वह सब कुछ बदल सकता है।
तेज गेंदबाजों को मदद
पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है। इस पर उन्हें अतिरिक्त उछाल मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने भी इस पिच पर तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर को खिलाने का फैसला है। इसमें पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बॉलैंड तेज और नाथन ल्यॉन स्पिनर हैं। जबकि उसके पास कैमरून ग्रीन के रूप में ऑलराउंडर हैं, जो फास्ट बॉलिंग कर सकते हैं। वहीं मार्नस लाबुशेन भी पार्ट टाइम स्पिन बॉलिंग कर सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन):
डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन ल्यॉन, स्कॉट बोलैंड
भारत (प्लेइंग इलेवन):
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
संबंधित खबरें
मुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
3 mins agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
35 mins agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
1 hr agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
2 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
2 hrs ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
2 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
3 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines