हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WPL 2026 में आपकी पसंदीदा टीम कैसे करेगी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई? जानिए अगले स्टेज तक पहुंचने का पूरा गणित

WPL 2026 Playoffs Scenarios: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में आरसीबी प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है, लेकिन वो सीधे फाइनल में एंट्री मारना चाहती है, वहीं कुछ टीमों की हालात बेहद नाजुक बनी हुई है. आइए जानते हैं कि आपकी पसंदीदा टीम कैसे अगले स्टेज में जा सकती है.

विज्ञापन
WPL 2026 Trophy

WPL 2026 Playoffs Qualification Scenarios For Each Team: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 एक दिलचस्प मोड़ पर आ गया है, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल देखने को मिली. गुजरात ने 27 जनवरी को डीसी को हराकर प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर जगह बना ली. हालांकि आरसीबी अभी भी 10 अंकों के साथ टॉप पर है. शुक्रवार 29 जनवरी को आरसीबी बनाम यूपीडब्ल्यू के बीच मैच होने वाला है. क्रिकेट फैंस ये जानने को बेताब हैं कि उनकी पसंदीदा टीमें कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है.

WPL 2026 पॉइंट्स टेबल (28 जनवरी तक)

टीममैचजीतेहारेनो रिजल्टप्वॉइंट्सनेट रन रेट
आरसीबी (Q)7520100.947
गुजरात जायंट्स74308-0.271
मुंबई इंडियंस734060.146
दिल्ली कैपिटल्स73406-0.164
यूपी वॉरियर्स62404-0.769

WPL 2026 में प्लेऑफ क्वालिफिकेशन सिनेरियो

आरसीबी

स्मृति मंधाना की टीम आरसीबी पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है, लेकिन फिर भी फाइनल में सीधे एंट्री पर नजर है. 29 जनवरी को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ़ जीत टॉप-2 में उनकी जगह पक्की कर देगी. हार के बाद भी उनका मजबूत नेट रन रेट उन्हें कंफर्टेबल पोजीशन में रख पाएगा.

विज्ञापन

गुजरात जायंट्स

गुजरात का समीकरण आसान है. मुंबई इंडियंस को हराओ और 10 पॉइंट्स के साथ क्वालिफाई कर जाओ. हार उन्हें मुश्किल में डाल सकती है, खासकर उनके खराब नेट रन रेट को देखते हुए. उनके पास अभी भी टॉप पर पहुंचने का थोड़ा मौका है, लेकिन इसके लिए एक बड़ी जीत और दूसरी जगहों पर फेवरेबल नतीजों की ज़रूरत होगी.

मुंबई इंडियंस

तीसरे नंबर पर होने के बावजूद मुंबई इंडियन अच्छी स्थिति में है. गुजरात जायंट्स पर जीत उन्हें क्वालिफाई कराने के लिए काफी होनी चाहिए, क्योंकि उनका नेट रन रेट सबसे अच्छा है और एमआई कभी भी गुजरात से हारी नहीं है, ये भी एक प्लस पॉइंट है. हार से चीजें मुश्किल हो जाएंगी, लेकिन उनके मौके खत्म नहीं होंगे.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स

चौथे नंबर पर मौजूद दिल्ली को जिंदा रहने के लिए यूपी वॉरियर्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतना होगा. इसके बाद भी उन्हें मुंबई या गुजरात जायंट्स में से किसी एक के हारने की दुआ करनी होगी. डीसी के लिए फायदा टाइमिंग का है. वो आखिरी लीग मैच खेलेंगे और उन्हें ठीक-ठीक पता होगा कि कितने मार्जिन की जरूरत है.

यूपी वॉरियर्स

UPW की हालत बहुत खराब है. उन्हें 8 पॉइंट्स तक पहुंचने के लिए आरीसीबी और दिल्ली के खिलाफ बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे. इसके बाद भी उनका खराब नेट रन रेट का मतलब है कि क्वालिफिकेशन दूसरे नतीजों और बड़े मार्जिन से जीत पर निर्भर करेगा. एक हार और यूपी टीम के लिए कहानी खत्म हो जाएगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola