Delhi Capitals Starts Training In Goa For WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गोवा में एक इंटेंसिव प्री-सीजन कैंप के साथ वुमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें साउथ अफ्रीका की स्टार खिलाड़ी मारिजान कैप और लिजेल ली सबसे पहले रिपोर्ट करने वाली विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं. एक्सपीरिएंस्ड ऑलराउंडर कैप और विकेटकीपर-बल्लेबाज ली ने हाल ही में होबार्ट हरिकेंस को वुमेन बिग बैश लीग का खिताब जिताने में अहम रोल अदा किया था.
इन प्लेयर्स ने भी ज्वॉइन किया कैंप
मारिजान कैप और लिजेल ली ने तानिया भाटिया, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, ममता मडीवाला, दीया यादव और नंदनी शर्मा सहित भारतीय खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया. इंग्लैंड की ऑलराउंडर लूसी हैमिल्टन भी कैंप में शुरुआती ग्रुप का हिस्सा हैं. टीम हेड कोच जोनाथन बैटी की देखरेख में ट्रेनिंग कर रही है, और बाकी भारतीय इंटरनेशनल खिलाड़ी मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ भारत की चल रही सीरीज खत्म होने के बाद टीम के साथ जुड़ेंगे.
टॉफी जीतने की प्लानिंग शुरू
जोनाथन बैटी ने कहा, ‘टीम को एक साथ लाना और सीजन के लिए अपने प्लांस पर काम शुरू करना बहुत अच्छा रहा. टीम में कुछ नए चेहरे हैं, इसलिए उन्हें हमारी फिलॉसफी के साथ घुलते-मिलते देखना रोमांचक होगा. गोवा का मौसम तैयारियों के लिए एकदम सही है. बाकी खिलाड़ी कुछ दिनों में शामिल हो जाएंगे, और हम मुंबई जाने से पहले पूरी टीम के साथ पूरी तैयारी से ट्रेनिंग शुरू करेंगे, ताकि अपने सीजन की शुरुआत कर सकें और मैच दर मैच अपने टारगेट्स की तरफ बढ़ सकें.’
यह भी पढ़ें- IPL खेल चुके पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर के घर से आई दुखभरी खबर, 13 साल के भाई का हुआ निधन
फन के साथ ट्रेनिंग
लगातार 3 बार रनर-अप रहने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ सुनील गुप्ता ने फ्रेंचाइजी की कंसिस्टेंसी और कल्चर पर फोकस को अंडरलाइन किया. उन्होंने कहा, ‘फ्रेंचाइजी के नजरिए से, खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स में वापस आना पसंद है; ये एक परिवार जैसा है. प्री-सीजन कैंप वो जगह है जहां फन और सीरियस काम शुरू होता है.’
यह भी पढ़ें –RCB की इस वुमेन क्रिकेटर के सम्मान में कपल ने रखा बेटी का नाम, WPL खिलाड़ी अब बेबी गर्ल को भेजेंगी गिफ्ट
मुंबई के खिलाफ WPL 2026 का पहला मैच
सीईओ ने आगे कहा, ‘ये खिलाड़ियों के लिए एक-दूसरे से जुड़ने का शानदार मौका है, खासकर टीम में नए चेहरों के साथ, और गोवा माहौल बनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है. पिछले सीजन में हमारी कंसिस्टेंसी ने हमें लगातार तीन फाइनल में पहुंचने में मदद की है, और हमारा मकसद इस साल भी उसी लय को बरकरार रखना है.’ दिल्ली कैपिटल्स 10 जनवरी को नवी मुंबई में दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ WPL 2026 में अपना कैंपेन शुरू करेगी.
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
3 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
49 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines