हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WPL 2023: कौन सी 5 खिलाड़ी बनेंगी कप्तान? Aakash Chopra ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

विज्ञापन
WPL 2023 Which 5 players will become captain Aakash Chopra big prediction

WPL 2023: महिला आईपीएल यानी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए आज ऑक्शन होना है। यह महिलाओं के आईपीएल का पहला सीजन है। इसलिए इस सीजन में शामिल होने वाली सभी पांचों टीमों को कप्तान की तलाश है। ऑक्शन के दौरान टीमें कप्तान भी तलाश करेंगी। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने विमेंस प्रीमियर लीग की संभावित कप्तानों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

जाने माने कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक ट्वीट कर उन खिलाड़ियों के नाम बताए, जो कप्तान बन सकती हैं। आकाश चोपड़ा ने ट्वीट में लिखा कि ‘महिला आईपीएल ऑक्शन वाला दिन आ गया। आईपीएल के पहले एडिशन की तरह यहां Marquee प्लेयर्स नहीं है, सभी टीमों को कप्तान की जरुरत है।

और पढ़िए –IND vs AUS 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज गेंदबाज हुआ बाहर

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा के अनुसार ये 5 खिलाड़ी बन सकती हैं WPL में कप्तान

  1. हरमनप्रीत कौर
  2. स्मृति मंधाना
  3. दीप्ति शर्मा
  4. एलिसे पेरी
  5. गार्डन, सइवर, हेली मैथूस

2 विदेश की कप्तान हो सकते हैं

आकाश चोपड़ा ने अपनी ट्वीट में बताया कि ‘हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा (Dipti Sharma) कप्तान बनने के मजबूत दावेदार हैं। वहीं इस लीग के लिए 2 विदेशी कप्तान हो सकते हैं? उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की शानदार आलराउंडर एलिसे पेरी (Ellyse Perry) को लेकर कहा कि ये खिलाड़ी भी किसी एक टीम की कप्तान बन सकती है।

इन नामों का भी जिक्र

आकाश चोपड़ा ने पांचवे कप्तान के रुप में गार्डनर (Gardner), सइवर (Sciever) और हेली मैथूस (Hayley Mathews) के नाम की संभावना जताई है। हालांकि WPL की पांचों टीमों के कप्तान कौन होंगे, ये आज ऑक्शन के बाद साफ हो जाएगा।

विज्ञापन

और पढ़िए –IND vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया या फिर भारत? अरुण जेटली स्टेडियम में किसका चलता है सिक्का, जानें

दोपहरा 2:30 बजे से मुंबई में शुरू होगा WPL ऑक्शन

महिला आईपीएल यानी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए आज मुंबई में मेगा ऑक्शन होना है। दोपहर 2:30 बजे से मुंबई में शुरू होने वाले इस ऑक्शन में एक टीम 15 से 18 प्लेयर्स को खरीदेगी। इस नीलामी में सबसे महंगी प्लेयस कौन होगी? इस सवाल का जवाब हमें ऑक्शन के बाद मिल पाएगा।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola