हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WPL 2023: हेले मैथ्यूज के LBW-DRS पर कप्तान एलिसा हीली ने दिया ये बयान

विज्ञापन
WPL 2023 up warriors vs mumbai indians Hayley Matthews Alyssa Healy

नई दिल्ली: रविवार को वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) के तहत यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में गजब ड्रामा देखने को मिला। जहां एक ओर MI की बल्लेबाज हेले मैथ्यूज दोनों टीमों की ओर से डीआरएस लेने के बाद LBW आउट होने से बच गईं तो वहीं दूसरी ओर कप्तान हरमनप्रीत कौर भी बोल्ड होने से बच गईं। इस ड्रामे से भरपूर मैच के बाद यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने अपना बयान दिया।

अच्छा इंसान होने के लिए कोई पुरस्कार नहीं होता

एलिसा हीली ने 8 विकेट से हार के बाद कहा- मुझे लगता है कि हम शायद 15-20 रन कम थे। हमें अंत में एक सेट बल्लेबाज की जरूरत थी, लेकिन यह आसान नहीं था। हमने उतनी बाउंड्री नहीं लगाई जितनी कि मुंबई इंडियंस ने लगाईं। हमने बहुत अधिक जंक गेंदबाजी की और बहुत सी बाउंड्री भी लगाईं। हीली ने आगे कहा- हमें बस यह देखना है कि हम उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ कैसे अच्छा कर सकते हैं। हमारे पास बेंच पर कुछ गेंदबाज हैं और हैरिस भी हैं, लेकिन एक अच्छा इंसान होने के लिए कोई पुरस्कार नहीं होता।

और पढ़िए – WPL 2023, RCB vs DC: पहली जीत की तलाश में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी आरसीबी की टीम, यहां देख सकेंगे लाइव

विज्ञापन

और पढ़िए – WPL 2023: एक मैच में दो ड्रामे, स्टंप पर लगी गेंद फिर भी आउट होने से बच गईं हरमनप्रीत कौर, देखें वीडियो

हमें अच्छी फील्डिंग करनी होगी

हीली ने आगे LBW पर अपना पक्ष रखते हुए कहा- जब एक एलबीडब्ल्यू जो आउट नहीं है उसे आउट कर दिया जाता है और हरमनप्रीत बोल्ड हो जाती हैं, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरतीं, तो ऐसे में हमें अच्छी फील्डिंग करनी होगी। वास्तव में हम अच्छा फील्डिंग पक्ष बनना चाहते हैं। सिमरन शेख ने अपने हाथ ऊपर किए और माफी मांगी। उसके बाद मैदान पर अच्छी चीजे हुईं। दरअसल सिमरन ने तीसरे ओवर में हेले मैथ्यूज का कैच छोड़ दिया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार फील्डिंग से दंग कर दिया।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola