WTC Points Table PAK vs SA: साउथ अफ्रीका ने रावलपिंडी के मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 8 विकेट से धूल चटाई. प्रोटियाज टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मुकाबले में लाजवाब रहा. पहली इनिंग में केशव महाराज की घूमती गेंदों का जादू सिर चढ़कर बोला और उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए.
वहीं, दूसरी इनिंग में साइमन हार्मर पाकिस्तान के बैटिंग ऑर्डर पर कहर बनकर टूटे. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सीरीज का अंत 1-1 की बराबरी पर किया. पाकिस्तान की हार से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले हो गई है, जबकि साउथ अफ्रीका को भी जबरदस्त फायदा पहुंचा है.
टीम इंडिया की हुई बल्ले-बल्ले
दूसरे टेस्ट में मिली पाकिस्तान की हार से भारतीय टीम को डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में फायदा पहुंचा है. रावलपिंडी में हार के साथ ही पाकिस्तान अब टेबल में पांचवें नंबर पर खिसक गया है. 2 मैचों के बाद पाकिस्तान का जीत प्रतिशत अब 50 का रह गया है.
ये भी पढ़ें: एशिया कप के बाद बदल गई पाकिस्तान की पूरी टी-20 टीम! लौट आए Babar Azam, घटिया हरकत करने वाले हैरिस रऊफ बाहर
वहीं, भारतीय टीम अब तीसरे नंबर पर आ गई है. जीत का साउथ अफ्रीका को भी इनाम मिला है और प्रोटियाज टीम पाकिस्तान को पछाड़ते हुए चौथे पायदान पर पहुंच गई है. टॉप पोजीशन पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा बरकरार है, जबकि दूसरे नंबर पर श्रीलंका मौजूद है.
साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी
साउथ अफ्रीका ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से धूल चटाई. पहली इनिंग में पाकिस्तान ने 333 रन स्कोर बोर्ड पर लगाई, जिसके जवाब में प्रोटियाज टीम 404 रन बनाने में सफल रही. टीम की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 89 रनों की नाबाद पारी खेली, तो कगिसो रबाडा ने 71 रन जड़े. साउथ अफ्रीका ने अपने आखिरी दो विकेट 169 रन जोड़कर गंवाए.
दूसरी पारी में भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों का हाल बेहाल रहा और पूरी टीम 138 रन बनाकर ढेर हो गई. साइमन हार्पर के आगे मेजबान टीम के बैटर्स ने आसानी से घुटने टेक दिए. साउथ अफ्रीका ने 68 रनों के लक्ष्य को हंसते-खेलते हुए सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
6 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
9 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines