नई दिल्ली: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार की रात आग लग गई। ये स्टेडियम वनडे विश्व कप क्वालीफायर मैचों की मेजबानी कर रहा है। आग लगने की घटना पर अधिकारियों का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि धमाके के बावजूद मैदान को कोई नुकसान नहीं हुआ। ICC की सुरक्षा टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट द्वारा किए गए निरीक्षण ने टूर्नामेंट के लिए इसके उपयोग को मंजूरी दे दी है।
दूर-दूर तक फैलीं लपटें
जिम्बाब्वे की नीदरलैंड पर छह विकेट से जीत हासिल करने के लगभग छह घंटे बाद मैदान के दक्षिणी छोर पर आग की लपटें देखी गईं। रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य रूप से कैसल कॉर्नर पर आग लगी। हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। एक वीडियो में दिखाया गया है कि आग की लपटें जमीन के बाहर पेड़ों तक पहुंचती हैं। लपटें स्टैंड के करीब भी पहुंच जाती हैं। जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्टैंड को नुकसान पहुंचाने से पहले आग बुझा दी।
मैदान को इस्तेमाल के लिए दी गई हरी झंडी
बुधवार को मैदान का निरीक्षण किया गया। इसके बाद इसे दर्शकों के लिए सुरक्षित बताते हुए हरी झंडी दे दी गई। कोविड -19 प्रतिबंध खत्म होने के बाद से ही इस स्टेडियम में कई मैचों के दौरान भीड़ देखी गई है। पिछले रविवार को नेपाल के खिलाफ जिम्बाब्वे का मैच हाउसफुल रहा था। मंगलवार को नीदरलैंड के खिलाफ भी स्टेडियम खचाखच भरा रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को होने वाले कड़े मुकाबले में भी भारी भीड़ की उम्मीद की जा रही है। कुल मिलाकर, तीन और ग्रुप मैच, चार सुपर सिक्स गेम और फाइनल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना बाकी है। फाइनल मुकाबला करने वाली दो टीमें इस साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई करेंगी।
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines