नई दिल्ली: भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वर्ल्ड कप में 8 टीमें पहले से ही तय हैं, जबकि आखिरी दो टीमें जिम्बाब्वे में चल रहे वर्ल्ड कप क्वालिफायर से आएंगी। फिलहाल क्वालिफायर के तहत सुपर- 6 स्टेज चल रहा है।
शुक्रवार को श्रीलंका-नीदरलैंड के बीच हुए मुकाबले में श्रीलंका ने गिरते-पड़ते 21 रनों से जीत दर्ज की। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते महज 213 रन बनाए थे। इसका पीछा करने उतरी नीदरलैंड को श्रीलंका ने 21 रनों से मात दी। इस जीत के बाद सुपर-6 की पॉइंट्स टेबल अपडेट हो गई है और श्रीलंका इसमें टॉप पर पहुंच चुकी है। श्रीलंका के 3 मैचों में 6 अंक और +1.832 की नेट रन रेट है। जबकि दूसरे स्थान पर काबिज जिम्बाब्वे के पास भी 3 मैचों में 6 अंक हैं। हालांकि उसकी नेट रन रेट श्रीलंका से थोड़ी कम +0.752 है। फिलहाल ये दो टीमें वर्ल्ड कप की नौवीं और दसवीं टीम बनने की प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं क्योंकि इन्हें सिर्फ एक जीत दर्ज करनी है, लेकिन क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसे में क्या समीकरण हो सकते हैं आइए जानते हैं…
हर टीम 5 मुकाबले खेलेगी
सुपर सिक्स में हर टीम को एक-दूसरे के खिलाफ खेलना है। हालांकि फाइनल भी होगा, लेकिन इसका ज्यादा प्रभाव इसलिए नहीं होगा क्योंकि पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें क्वालिफाई करेंगी। सुपर-6 राउंड में हर टीम 5 मुकाबले खेलेगी। श्रीलंका, नीदरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान अपने 3-3 मैच खेल चुकी हैं। जबकि वेस्ट इंडीज और स्कॉटलैंड ने अब तक दो ही मुकाबले खेले हैं। वेस्ट इंडीज की हालत बेहद खराब है। सुपर-6 में वह दो मैचों बाद 0 पॉइंट और -0.350 की नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर है। तीसरे स्थान पर काबिज स्कॉटलैंड के पास 2 अंक हैं।
पहले बात स्कॉटलैंड और नीदरलैंड की, जिनके पास 2-2 अंक हैं। स्कॉटलैंड को वेस्ट इंडीज, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलने हैं। उसे यदि वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करना है तो इन तीनों मैचों में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इससे उसके पास 8 अंक हो जाएंगे। वहीं नीदरलैंड को भी इन मुकाबलों में जीत करनी होगी। जिससे उसके पास 8 अंक हो सकते हैं।
वेस्ट इंडीज और ओमान की हालत बेहद खराब
हालांकि वेस्ट इंडीज और ओमान की हालत बेहद खराब है। दोनों टीमें एक भी अंक नहीं जुटा पाई हैं और वे यदि अगले तीनों मैचों में बड़ी जीत दर्ज भी कर लेती हैं तो उन्हें ये उम्मीद करनी होगी कि अब श्रीलंका-जिम्बाब्वे समेत बाकी टीमें अपने अगले मुकाबले हार जाएं। इसी के साथ ये भी आस लगानी होगी कि श्रीलंका और जिम्बाब्वे की नेट रन रेट उससे कम रहे। कुल मिलाकर वेस्ट इंडीज और ओमान ‘चमत्कार’ की उम्मीद पर ही टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप में आखिरी दो टीमें कौनसी होती हैं।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
21 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
44 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines