World Cup 2023: अफगानिस्तान टीम विश्वकप की तैयारियों में जुटी है। वहीं ऐसे में क्रिकेट से महाकुंभ से पहले (ACB) बड़ा दांव खेलते हुए एक भारतीय दिग्गज को टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया है। जो बांग्लादेश सीरीज के साथ ही अफगान टीम के साथ जुड़े थे, लेकिन अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस खिलाड़ी को दिसंबर तक का कॉन्ट्रैक्ट दे दिया है।
मिलाप मेवाड़ा को बनाया बल्लेबाजी कोच
बड़ौदा के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मिलाप मेवाड़ा को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। दरअसल, मिलाप मेवाड़ा के पास कोचिंग का अच्छा अनुभव है। ऐसे में अफगानिस्तान ने उन्हें दिसंबर तक लिए टीम के साथ जोड़ लिया है। जहां वह टीम को एशिया कप और विश्वकप में कोचिंग देंगे। खास बात यह है कि अफगानिस्तान ने श्रीलंका, वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमों को छोड़कर विश्वकप के लिए सीधे क्ववालिफाई किया है। ऐसे में अफगान टीम विश्वकप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है।
https://twitter.com/IrfanPathan/status/1690366928072716289?s=20
इरफान पठान ने दी बधाई
मिलाप मेवाड़ा के पास घरेलू क्रिकेट में कोचिंग का अच्छा अनुभव है। वह हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर टीम को भी कोचिंग दे चुके हैं। उन्हें टीम इंडिया के ऑलराउंडर इरफान पठान का करीबी भी माना जाता है। इरफान और मिलाप बड़ौदा टीम एक साथ रहे हैं। ऐसे में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद इरफान पठान ने ट्विटर पर मिलाप को बधाई दी है।
हालांकि बड़ौदा टीम की तरफ से खेलने वाले मिलाप मेवाड़ा का क्रिकेट करियार लंबा नहीं रहा है। उन्होंने महज 26 लिस्ट ए और 11 फर्स्ट क्लास मैच ही खेले हैं। लेकिन कोचिंग का उन्हें लंबा अनुभव है। उनकी कोचिंग में ही छत्तीसगड़ की अंडर-19 टीम घरेलू टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले तक पहुंची थी। लेकिन अब उनके कंधों पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्हें विश्वकप में अफगानिस्तान टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी होगी।
ये भी देखें: Team India की बदल जाएगी Playing XI, ये तो बने Hardik की कमजोर कड़ी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 mins agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 mins agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
56 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
1 hr agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines