ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में लगातार जीत दर्ज करके टीम इंडिया आगे बढ़े रही है। अभी तक टीम इंडिया टूर्नामेंट में आठ मैच खेल चुकी है और सभी मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। इस विश्व कप में टीम इंडिया ने सभी टीमों को हराया है अब भारत का अगला मुकाबला नीदरलैंड के साथ होगा। फैंस अब उम्मीद लगा रहे है कि टीम इंडिया इस बार विश्व कप में बिना एक भी मैच हारे खिताब को अपने नाम करेगी। अगर भारतीय टीम ऐसा करती है तो ये पहली बार नहीं होगा जब टीम इंडिया आईसीसी के किसी बड़े इवेंट में ये कारनामा करेगी। इससे पहले टीम इंडिया आईसीसी के दो बड़े इवेंट में बिना हारे खिताब को जीत चुकी है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट, साल 1985
बता दें, साल 1985 में खेली गई वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं हारा था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराया था। वहीं, इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका जैसी टीमें भी शामिल थीं।
यह भी पढ़ें:– World Cup 2023: भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा Semifinal! पाकिस्तान को करना होगा असंभव काम
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में अजेय रहकर जीती थी टीम इंडिया
भारतीय टीम ने साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं हारा था। इस दौरान भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया था। ये दूसरी बार था जब भारतीय टीम ने आईसीसी के किसी बड़े इवेंट में बिना एक भी मैच हारे खिताब को अपने नाम किया था।
1985 वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन
- IND VS PAK– टीम इंडिया 6 विकेट से जीती
- IND vs ENG– टीम इंडिया 86 रन से जीती
- IND vs AUS- टीम इंडिया 8 विकेट से जीती
- सेमीफाइनल, IND VS NZ- टीम इंडिया 7 विकेट से जीती
- फाइनल, IND VS PAK– टीम इंडिया 8 विकेट से जीती
Champions Trophy 2013 में टीम इंडिया का प्रदर्शन
- IND vs SA– टीम इंडिया 26 रन से जीती
- IND vs WI– टीम इंडिया 8 विकेट से जीती
- IND vs PAK- टीम इंडिया 8 विकेट से जीती (DLS)
- सेमीफाइनल, IND VS SL– टीम इंडिया 8 विकेट से जीती
- फाइनल, IND VS ENG– टीम इंडिया 5 रन से जीती
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines