हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

World Cup 2023: टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह आसान! बस चार जीत और टिकट पक्का; क्या हैं समीकरण

World Cup 2023: भारतीय टीम अपने शुरुआती तीन मुकाबले जीत चुकी है। अब यहां से टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है।

विज्ञापन
World Cup 2023 Team India Ticket to Semifinal

World Cup 2023: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में शानदार आगाज किया है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है। वैसे भी वर्ल्ड कप भारत में है तो भारतीय टीम से फैंस को उम्मीदें ज्यादा हैं। फिर इस तरह की शुरुआत ने सभी में जोश को भर दिया है। इसी बीच एक ऐसा समीकरण भी सामने आने लगा है जिससे भारतीय टीम का सेमीफाइनल का टिकेट लगभत तय नजर आ रहा है। लीग स्टेज में हर टीम को 9-9 मैच खेलने हैं।

कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया?

आपको बता दें कि टीम इंडिया के अभी छह मुकाबले बाकी हैं जिसमें से सबसी बड़ी चुनौती होगी साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की। यानी बाकी तीन मैचों में टीम का सामना होगा श्रीलंका, बांग्लादेश और नीदरलैंड से। टीम इंडिया अभी तक जिस तरह से खेली है वो देख कर लगता है कि इन तीन कमजोर टीमों को तो हराने में कोई दिक्कत नहीं होगी। यानी 9 में से 6 मैच तो भारतीय टीम आराम से जीत सकती है। अगर वर्ल्ड कप 2023 के राउंड रॉबिन फॉर्मेट की बात करें तो छह मैच जीतकर टीम सेमीफाइनल तक जा सकती है।

यह भी पढ़ें:- अफगानिस्तान की जीत से बच गया पाकिस्तान! Points Table में विश्व चैंपियन टीम का बुरा हाल

अंत में मामला फंसा भी तो सात जीत टीम का सेमीफाइनल के लिए टिकट कंफर्म कर सकती हैं। यानी यहां से भारतीय टीम ने अपने शुरुआती तीन मैच जीत जीतकर सेमीफाइनल की राह को आसान कर लिया है। यहां से अगर टीम चार मैच जीतती है तो सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म हो जाएगा। वहीं अगर तीन मैच भी टीम जीती जो कम से कम आराम से पॉसिबल नजर आ रहा है, तो टीम इंडिया अंतिम चार में पहुंच जाएगी।

टीम इंडिया के बचे हुए मैचों का शेड्यूल?

  • भारत बनाम बांग्लादेश- 19 अक्टूबर, पुणे
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड- 22 अक्टूबर, धर्मशाला
  • भारत बनाम इंग्लैंड- 29 अक्टूबर, लखनऊ
  • भारत बनाम श्रीलंका- 2 नवंबर, मुंबई (वानखेड़े)
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका- 5 नवंबर, कोलकाता
  • भारत बनाम नीदरलैंड- 12 नवंबर, बेंगलुरु

यह भी पढ़ें:- ‘दिल्ली सच में दिल वालों की…,’ इंग्लैंड को धूल चटाने के बाद राशिद खान का बयान वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें