World Cup 2023: 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप 2023 की तैयारियां तेज हैं। टीम इंडिया एशिया कप 2023 से पहले ट्रेनिंग कैंप में पसीना बहा रही है। यहां रोहित शर्मा ने जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। विश्व कप और टीम सिलेक्शन को लेकर रोहित शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि विश्व कप टीम का चयन मुश्किल होगा। अभी तक कोच राहुल द्रविड़ और मैने खिलाड़ियों को यह समझाने की पूरी कोशिश की है कि आप टीम में क्यों नहीं हैं। रोहित ने यह भी कहा कि मुझे पता है विश्व कप टीम से बाहर होने पर कैसा लगता है।
रोहित शर्मा ने किया ये खुलासा
रोहित शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया ‘जब भी टीम इंडिया के स्क्वाड और प्लेइंग 11 की घोषणा होती है तो हम प्लेयर्स से आमने-सामने बात करते हैं। एक-एक कर सभी को बताते हैं कि आखिर क्यों उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मुझे यह व्यक्ति पसंद नहीं है, इसलिए उसे हटा रहा हूं। कप्तानी व्यक्तिगत पसंद-नापसंद पर आधारित नहीं होती है।
युवराज सिंह ने की थी रोहित की मदद
रोहित शर्मा ने विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने के मामले में खुद का अनुभव शेयर किया है। उन्हें साल 2011 के विश्व कप में जगह नहीं मिली थी। जबकि वह उससे पहले कमाल का प्रदर्शन कर रहे थे। रोहित ने उस वक्त को याद करते हुए कहा स्क्वाड में नाम नहीं आने से मैं दुखी था। खुद के कमरे में बैठा था और मुझे नहीं पता था अब आगे क्या करना है। उस वक्त युवराज सिंह ने मुझे बुलाया और डिनर के लिए बाहर ले गए।
रोहित शर्मा ने दिया खुद का उदाहरण
रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि 2011 के विश्व कप में जब मुझे जगह नहीं मिली थी तो युवराज ने मुझे समझाया था कि आपके सामने इतने सारे साल हैं। विश्व कप के दौरान आप अपने खेल और स्किल पर काम करें। मेहनत करके वापसी करो। ऐसा करते ही आप टीम इंडिया के लिए खेलेंगे और विश्व कप में भी खेलने का मौका मिलेगा। इसके बाद मैने वापसी की। मैं विश्व कप टीम से ड्रॉप होने वाली स्थिति को फील कर चुका हूं। इसलिए मुझे पता कि वर्ल्ड कप से बाहर होना वास्तव में कैसा लगता है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines