World Cup 2023 Points Table: विश्व चैंपियन इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच रविवार को वर्ल्ड कप 2023 का 13वां मुकाबला खेला गया। इस मैच का अंत उस मोड़ पर हुआ जो शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा। अफगान टीम ने डिफेंड चैंपियंस को चौंकाया और पहली बार उन्हें क्रिकेट इतिहास में मात दी। मौजूदा वर्ल्ड कप का यह सबसे बड़ा उलटफेर भी हो सकता है। इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में भी काफी फेरबदल हुए हैं। लेकिन अफगानिस्तान की जीत से पाकिस्तान जरूर अपना चौथा स्थान गंवाने से बच गया।
क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो भारतीय टीम शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ जीतकर इस टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद टॉप पर है। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने भी अपने शुरुआत तीनों मुकाबले जीते हैं और वो भी दूसरे स्थान पर 6 अंकों के साथ है। भारत और न्यूजीलैंड के अंक बराबर हैं लेकिन नेट रनरेट मेन इन ब्लू का अच्छा है। वहीं पहले दोनों मैच जीतने वाली साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के समान अंक हैं और पाक टीम चौथे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप 2023 का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को दी शिकस्त
World Cup 2023 Points Table
बच गई पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम आज अपना चौथा स्थान गंवा सकती थी अगर इंग्लैंड अफगानिस्तान को अच्छे अंतर से हराकर अपना नेट रनरेट बेहतर कर लेती। इंग्लैंड अभी 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं तीन मैचों में से दो हार के बाद इस ऐतिहासिक जीत को दर्ज करते हुए अफगानिस्तान की टीम 2 अंक लेकर छठे स्थान पर आ गई है। वहीं बांग्लादेश भी एक जीत के साथ दो अंक लेकर सातवें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें:- अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर रच दिया इतिहास, 8 साल बाद वर्ल्ड कप में खत्म हुआ हार का सिलसिला
ऑस्ट्रेलिया आखिरी पायदान पर
खास बात यह है कि जिन तीन टीमों का खाता नहीं खुला है उसमें नाम शामिल है पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम का। यह टीम पॉइंट्स टेबल में अब आखिरी यानी 10वें स्थान पर है। जबकि कंगारू टीम के अलावा नीदरलैंड और श्रीलंका को भी पहली जीत की तलाश है। अब 16 अक्टूबर सोमवार को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का सामना होगा। देखना होगा कि दोनों टीमों में से कौन पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल पाती है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines