World Cup 2023: भारत में जारी वर्ल्ड कप 2023 में इंजरी का सिलसिला जारी है। कई टीमें चोटिल खिलाड़ियों की वजह से परेशान हैं। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी चोट के कारण पिछले दो मैचों से बाहर रहे हैं। उनकी वापसी पर कोई स्पष्ट अपडेट नहीं आया है। श्रीलंका की बात करें तो पहले कप्तान दासुन शनाका चोटिल होकर बाहर हुए थे। उसके बाद अब टीम को एक और झटका लगा है। इंग्लैंड के खिलाफ जीत में चमका स्टार खिलाड़ी अब टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
LSG के खिलाड़ी की हुई एंट्री
आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ तीन विकेट लेने वाले श्रीलंकाई पेसर लाहिरू कुमारा के इंजरी हुई थी। कुमारा के पुणे में ट्रेनिंग के दौरान बाईं जांघ में चोट लगी थी। अब वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2022 में खेलने वाले दुश्मंता चमीरा की एंट्री हो गई है। चमीरा का नाम भी श्रीलंका के स्टार पेसर्स की लिस्ट में था लेकिन स्क्वॉड जारी होने के वक्त वह चोटिल थे। अब वह फिट हो चुके हैं और अगल मैच में सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते भी नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- विराट कोहली ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी, वर्ल्ड कप में पहली बार ‘Duck’ पर हुए आउट
चमीरा का करियर रिकॉर्ड
दुश्मंता चमीरा के करियर रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के लिए इससे पहले 12 टेस्ट में 32, 44 वनडे में 50 और 52 टी20 इंटरनेशनल में 52 विकेट लिए हैं। वह आईपीएल में भी 12 मैच खेलकर 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। साल 2022 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। उससे पहले वह आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स में भी रह चुके हैं।
श्रीलंका का पूरा स्क्वॉड
कुसल मेंडिस (कप्तान, विकेटकीपर), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दुश्मंता चमीरा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समराविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, महीश पथिराना, दुनिथ वेल्लालगे, कसुन रजिता, एंजेलो मैथ्यूस, दिलशान मधुशंका, दुशान हेमंता, चमिका करुणारत्ने।
यह भी पढ़ें:- ‘रोहित शर्मा शतक के लिए…,’ गौतम गंभीर के बयान से फिर मची हलचल; क्या इशारों-इशारों में विराट पर किया वार?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
42 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines