Rohit Sharma Success Story (राहुल): भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार खेल दिखाते हुए लगातार 10 मैचों में जीत दर्ज फाइन जगह बना ली है। अब, 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा ने जिस तरह से अपनी टीम को लेकर चला है उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। रोहित शर्मा ऐसे पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैचों में जीत दर्ज किया। लेकिन कहते हैं न कि कोई भी व्यक्ति बिना मेहनत के आगे नहीं बढ़ता है। ऐसा ही हाल कुछ रोहित शर्मा का है, जिन्होंने अपने जीवन में गरीबी से लेकर उन सभी दुख-दर्दों को झेला है जो आम लोग महसूस करते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि रोहित शर्मा को दुनिया के महान कप्तान और क्रिकेटर बनाने वाले उनके पूर्व कोच दिनेश लाड़ ने कहा है।
पूर्व कोच ने बताई रोहित शर्मा की कहानी
न्यूज 24 से खास बातचीत में रोहित शर्मा के पूर्व कोच दिनेश लाड़ ने कहा है कि रोहित शर्मा बल्लेबाज नहीं बल्कि एक स्पिनर बनना चाहते थे। उन्होंने बताया कि रोहित मुंबई के डोंबिवली में गली क्रिकेट खेलते थे। कोच दिनेश लाड़ कहते हैं कि रोहित शर्मा पर मेरी नजर पहली बार एक मैच के दौरान पड़ी थी।
रोहित के पास फीस भरने के पैसे नहीं थे
दिनेश लाड़ ने आगे कहा, ”जब रोहित मेरे पास आये थे तब उनके पास फीस भरने के लिए 275 रुपए भी नहीं थे। उनके टैलेंट को देख कर स्कूल ने उन्हें फ्री शिप दिया। आज मुझे खुशी है कि रोहित सफेद गेंद का घातक बल्लेबाज बन गया है।”
ये भी पढ़ेंः IND vs AUS: अहमदाबाद की पिच पर आया बड़ा अपडेट, खुद क्यूरेटर ने फाइनल से पहले बताई खास बात
19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर दिनेश लाड़ ने कहा कि फाइनल में रोहित को बल्लेबाजी में अपना लय बरकरार रखना रखना चाहिए। रोहित एकदम सेल्फ लेस बैटिंग कर रहे हैं, टीम को अच्छा स्टार्ट दे रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि रोहित की कप्तानी में भारत विश्व कप जीतेगा।
रोहित शर्मा बन गए करोड़ों के मालिक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 215 करोड़ रुपये है। शर्मा की सफलता की कहानी सुनकर हर कोई उनपर गर्व करेगा।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines