Glenn Maxwell, Fastest ODI World Cup Century: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पहले दो मैच गंवाने के बाद अब शानदार वापसी कर ली है। श्रीलंका और पाकिस्तान को हराने के बाद नीदरलैंड के खिलाफ कंगारू टीम ने जमकर हमला बोला। पहले डेविड वॉर्नर ने शतकीय पारी खेली। उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने शतक तो लगाया वहीं इतिहास भी रच दिया। उन्होंने महज 40 गेंदों पर शतक ठोका और वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगा दिया। ओवरऑल वनडे इंटरनेशनल में यह चौथा सबसे तेज शतक रहा।
ग्लेन मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए। इस भीषण पारी से उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में 49 गेंदों पर शतक लगाकर सबसे तेज वर्ल्ड कप सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाने वाले एडेन मारक्रम को पीछे छोड़ा। यानी इसी वर्ल्ड कप में अब दो बार सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड बन गया। इस टूर्नामेंट में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल का बल्ला बोला है। उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रन बना दिए।
यह भी पढ़ें:- डेविड वॉर्नर ने शतक लगाकर की सचिन तेंदुलकर की बराबरी, रोहित शर्मा से भी निकल गए आगे
वनडे वर्ल्ड कप के सबसे तेज शतक
- 40 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), 2023
- 49 गेंद- ऐडेन मारक्रम (साउथ अफ्रीका), 2023
- 50 गेंद- केविन ओ ब्रायन (आयरलैंड), 2011
- 51 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), 2015
- 52 गेंद- एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका), 2015
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी बाकी! कैसे अंतिम-4 में पहुंच पाएगी बाबर की सेना
वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक
- एबी डिविलियर्स- 31 गेंद
- कोरी एंडरसन- 36 गेंद
- शाहिद अफरीदी- 37 गेंद
- ग्लेन मैक्सवेल- 40 गेंद
मैक्सवेल और वॉर्नर के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 399 रनों का विशाल स्कोर बना दिया। पिछले दो मैचों में कंगारू टीम श्रीलंका और पाकिस्तान को हराकर आई है। लगातार दूसरे मैच में टीम ने 350 से पार का स्कोर बनाया है। नीदरलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उलटफेर जरूर किया था। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टीम की हालत खराब नजर आ रही है।
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
33 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
46 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
58 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines