ENG vs AFG: अफगानिस्तान की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 69 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। अफगान टीम की आईसीसी टूर्नामेंट तो दूर की बात किसी भी फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ यह पहली जीत है। इतना ही नहीं वनडे वर्ल्ड कप में 18 मैच खेल चुकी अफगानिस्तान की टीम को मात्र दूसरी जीत ही मिली है। इस टूर्नामेंट की बात करें तो पहले दो मैच बांग्लादेश और भारत से हारने के बाद अफगानिस्तान की पहली जीत है। जबकि इंग्लैंड की यह दूसरी हार है।
8 साल बाद वर्ल्ड कप में जीती अफगान टीम
अफगानिस्तान ने इस वर्ल्ड कप से पहले कुल 15 मैच खेले थे और सिर्फ एक मैच में उसे जीत मिली थी। आखिरी जीत टीम को साल 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ मिली थी। इसके अलावा अफगान टीम सभी 14 मैच साल 2023 के पहले दो मैचों तक लगातार हारी थी। अब हार का यह सिलसिला खत्म हो गया है और क्या खास मौके पर खत्म हुआ। इस टीम ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को हरा दिया है। 18 मैच खेलने के बाद अफगान टीम को दूसरी जीत मिली है। यह टीम पहली बार 2015 वनडे वर्ल्ड कप में उतरी थी।
यह भी पढ़ें:- ENG vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को दी शिकस्त
वनडे वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमें
- जिम्बाब्वे- 18 हार (1983 से 1992)
- स्कॉटलैंड- 14 हार (1999-2015)
- अफगानिस्तान- 14 हार (2015-2023), आज खत्म
- कनाडा- 11 हार (2003-2011)
- नीदरलैंड- 10 हार (1996-2003)
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: भारत का फाइनल में पहुंचना तय! पाकिस्तान के कोच ने दिया अनोखा बयान
क्या रहा मैच का हाल?
इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 284 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने सर्वाधिक 80 रन बनाए थे। टॉप ऑर्डर के विकेट गिरने के बाद मध्यक्रम में इकराम अलिखिल ने 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अंत में मुजीब उर रहमान के 28 और राशिद खान के 23 रनों से स्कोर 280 के पार पहुंचा दिया। फिर गेंदबाजी में भी इन दोनों ने 3-3 विकेट लिए और इंग्लैंड की टीम को 215 के स्कोर पर ढेर कर दिया। मुजीब को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। अंग्रेज टीम के लिए हैरी ब्रूक ने सर्वाधिक 66 रन बनाए।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
30 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
55 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
56 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines