World Cup 2023 Final: भारत को आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा हार मिली थी। इस हार के बाद से ही दुनियाभर के दिग्गज भारत की हार पर टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ी भारत का पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन होने के बाद भी मिली हार को बैड लक बता रहे हैं, तो पाकिस्तान जैसी टीम के कुछ खिलाड़ी अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं। इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने भारत की हार पर विवादित बयान दे दिया है।
अब्दुल रज्जाक का पूरा बयान
अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तानी टीवी शो हस्ना मना है के कार्यक्रम में यह विवादित बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। बता दें कि हाल ही में अब्दुल रज्जाक ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर भी विवादित बयान दिया था, जिसके बाद कड़ी आलोचना पर उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी। अब एक बार फिर से वह अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। रज्जाक ने भारत की हार के बाद विवादित बयान देते हुए कहा कि अच्छा हुआ भारत विश्व कप के फाइनल मुकाबले में हार गया नहीं तो यह क्रिकेट के लिए बुरा दिन होता। इस विवादित बयान ने माहौल गरमा दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया; सूर्यकुमार यादव ने धोया, रिंकू सिंह ने दिलाई जीत
भारत ने पिच के साथ छेड़छाड़ किया
अब्दुल रज्जाक ने कहा कि फाइनल मुकाबले के दौरान भारतीय अति-आत्मविश्वास में थे। फाइनल में क्रिकेट जीत गया और भारत हार गया। अगर भारत विश्व कप जीतता, तो यह खेल के लिए बहुत दुखद क्षण होता। उन्होंने अपने फायदे के लिए परिस्थितियों का इस्तेमाल किया और मैंने किसी भी आईसीसी के लिए इतनी खराब पिच कभी नहीं देखी। यह क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है कि भारत हार गया। उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत जीत जाता, तो हमें बहुत बुरा लगता, क्योंकि वे परिस्थितियों का फायदा उठा रहे थे। एक सेमीफाइनल में उन्होंने 400 रन बनाए, दूसरी टीम ने 350 रन बनाए।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: सूर्या की कप्तानी में भारत ने पहले मैच में ही रचा इतिहास, वो कर दिखाया जो कभी नहीं हुआ
पिच और माहौल निष्पक्ष होना चाहिए
अब्दुल रज्जाक ने कहा कि दूसरे सेमीफाइनल में 220-230 रन बने। फिर फाइनल में भी सिर्फ 240 रन ही बने। इसका मतलब है कि कुछ तो गड़बड़ किया जा रहा था। किसी भी मैच में पिच और माहौल निष्पक्ष होना चाहिए। निष्पक्ष माहौल होना चाहिए, दोनों टीमों में संतुलन होना चाहिए, लेकिन भारत ने फाइनल में पिच का फायदा उठाना चाहा। उन्होंने आगे कहा कि अगर विराट कोहली फाइनल में 100 रन बनाए होते, तो भारत विश्व कप जीत गया होता।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines