Harmanpreet Kaur Net Worth: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर आईसीसी महिला वनडे क्रिकेट टीम का खिताब अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में कप्तान हरमनप्रीत कौर की बड़ी भूमिका रही है. 2 WPL खिताब जीतने के बाद अब हरमनप्रीत ने आईसीसी का खिताब भी अपने नाम कर लिया है. क्रिकेट के मैदान से बाहर भी हरमनप्रीत कौर खूब कमाई करती हैं. मुंबई से लेकर पटियाला तक उनकी प्रॉपर्टी है.
भारतीय महिला कप्तान के पास हैं 25 करोड़
क्रिकट्रैकर की रिपोर्ट के अनुसार FY2024-25 तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की कुल संपत्ति 25 करोड़ की है. जिसमें तमाम फॉर्मेट से खेलने के अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट की कमाई भी शामिल है. लीग क्रिकेट में भी हरमनप्रीत खेलते हुए नजर आती हैं. WPL में हरमन मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान भी हैं. जहां पर उनकी सैलरी 1.80 करोड़ की कमाई करती है. विदेशी लीग्स में भी हरमन खेलती हुई नजर आती हैं. भारतीय कप्तान इसके अलावा पंजाब पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भी तैनात है. जिससे भी उनकी नेटवर्थ में बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है.
लग्जरी कार और बंगले का भी हरमन को है शौक
हरमनप्रीत कौर ब्रांड एंडोर्समेंट से बड़ी कमाई करती हैं. जिससे हर साल वो लगभग 40 से 50 लाख रुएये की कमाई करती हैं. हरमन को एक कमर्शियल शूट के लिए लगभग 10-12 लाख रुपये लेती है. इसके अलावा वो HDFC Life, ITC, Boost, CEAT, PUMA, TATA Safari, Asian Paints, Jaipur Rugs, The Omaxe State की ब्रांड एंडोर्समेंट करती हैं.
कप्तान हरमन के पास मुंबई से लेकर पटियाला तक प्रॉपर्टी है. मौजूदा समय में उनकी फैमिली पटियाला के आलीशान बंगले में रहती है. इसके अलावा मुंबई में भी उनका लग्जरी कार है. हरमन को कार-बाइक का भी बहुत शौक है. उनके पास विंटेज जीप समेट कई कारें हैं. बाइक लवर हरमनप्रीत के पास Harley-Davidson जैसे महंगी बाइक भी है.
ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत के एक फैसले ने टीम इंडिया को बनाया World Cup चैंपियन, जीत के बाद बताया कैसे बदली किस्मत?
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
39 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
1 hr agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines