South Africa Squad: साउथ अफ्रीका ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर लिया है। टीम की कमान लौरा वोल्वार्ट के हाथों में सौंपी गई है। टीम की पूर्व कप्तान सुने लुस को भी स्क्वॉड में जगह दी गई है। मारिजैन कैप, नोंडुमिसो शांगासे को भी टीम में रखा गया है। हालांकि, रिटायरमेंट से यूटर्न लेकर आईं डैनी वैन नीकेर्क को टीम में जगह नहीं दी गई है। प्रोटियाज टीम ने पिछले विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन इंग्लैंड ने टीम का सपना चकनाचूर कर डाला था। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से होना है।
साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा कर दी गई है। सिलेक्टर्स ने लौरा वोल्वार्ट की अगुवाई में कई सीनियर प्लेयर्स पर भरोसा दिखाना ठीक समझा है। यही वजह है कि मारिजैन कैप, ताजमिन ब्रिट्स और क्लो ट्रायॉन को टीम में शामिल किया गया है।
विकेटकीपर की जिम्मेदारी सिनालो जाफ्ता को सौंपी गई है। तेज गेंदबाजी की अगुवाई मसाबाता क्लास करती हुई नजर आएंगी। वहीं, उनका साथ तुमी सेखुखुने, नादिन डी क्लार्क, कैप और क्लो ट्रायॉन देती हुई नजर आएंगी। नॉनकुलुलेको म्लाबा अपनी घूमती गेंदों से बैटर्स की अग्निपरीक्षा लेती हुई दिखाई देंगी।
संन्यास से यूटर्न फिर भी नहीं मिली जगह
डेन वान निएकेर्क ने हाल ही में अपने संन्यास के फैसले से यूटर्न ले लिया था और माना जा रहा था कि उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिल सकती है। हालांकि, निएकेर्क सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में नाकाम रहीं और उन्हें स्क्वॉड में नहीं रखा गया है। निएकेर्क ने अपनी इंजरी से परेशान होकर अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया था।
वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड
लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मारिजैन कैप, ताजमिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने और नोंडुमिसो शांगासे।
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
5 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
56 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines