Snake slithers in during India women’s training in Colombo: इन दिनों श्रीलंका और भारत की सरजमीं पर एक साथ महिला वनडे विश्व कप 2025 खेला जा रहा है. 30 सितंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक 4 मैच हो चुके हैं. टीम इंडिया पहला मैच जीत चुकी है, अब उसे अगले मैच में पाकिस्तान से भिड़ना है. यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाना है. इसके लिए दोनों टीमें वहां पहुंच चुकी हैं और जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं. इस मुकाबले से पहले कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया. जब भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रही थीं तभी वहां सांप ने एंट्री मारी तो सभी चौंक गए.
भारतीय टीम 3 अक्टूबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अभ्यास के लिए उतरी थी. खिलाड़ी सेंटर विकेट से नेट की ओर जा रहे थे, तभी मैदान पर अचानक एक सांप दिखाई दिया. समाचार एजेंसी पीटीआई को मैदान कर्मी ने बताया यह भूरे रंग का यह जहरीला नहीं था, बल्कि गरंडिया प्रजाति का सांप था, जो आमतौर पर चूहों की तलाश में नालियों या स्टैंड के पास घूमता है. सांप को देखकर खिलाड़ी घबराए नहीं, बल्कि सभी के चेहरे पर मुस्कान थी. एक तस्वीर वायरल हुई
टीम इंडिया का पलड़ा है भारी
महिला वनडे विश्व कप 2025 में रविवार यानी 5 अक्टूबर का दिन बेहद खास होने वाला है. इस दिन भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान पर उतरेंगी. इस मैच पर सबकी नजर रहने वाली है. इतिहास उठाकर देखें तो पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारतीय महिला टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है. आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच अब तक 11 वनडे मुकाबले हुए हैं और सभी में भारत ने जीत दर्ज की है.
दोनों टीमों का दूसरा मैच
इस वनडे विश्व कप 2025 में जहां भारत ने श्रीलंका को मात देकर वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत से की है, वहीं पाकिस्तान को अपने पहले मैच में बांग्लादेश से 7 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी. अब दोनों टीमें अपना दूसरा मैच खेलने उतरेंगी.
ये भी पढ़ें: देश के लिए अभिषेक शर्मा का बड़ा त्याग, बहन की शादी छोड़ थामा बल्ला, लेकिन हाथ लगी निराशा
UPL 2025: जीत के बाद देहरादून ने पॉइंट्स टेबल में कर दिया बड़ा उलटफेर, रोमांचक हुई सुपर 3 की जंग
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
39 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
8 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines