BCCI: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर लिया है। टी20 फॉर्मेट को दोनों से टी20 विश्व कप 2024 के बाद ही अलविदा बोल दिया था। ऐसे में दोनों दिग्गज खिलाड़ी वनडे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि बीच-बीच में उनके वनडे से भी संन्यास की खबरें आती रहती है। जिसके कारण ही चर्चा चलती रहती है। इस मामले पर अब बीसीसीआई ने अपने बयान से बोर्ड का रुख साफ कर दिया है।
रोहित-विराट खेलेंगे सभी वनडे मुकाबले
दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘मैं हमेशा के लिए बताना चाहता हूं हम सभी रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी महसूस कर रहे हैं, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास लेने का फैसला खुद लिया था। बीसीसीआई की नीति है कि हम किसी भी खिलाड़ी को संन्यास लेने के लिए नहीं कहते… ना ही फॉर्मेट का फैसला करते हैं। रिटायर होने का फैसला खिलाड़ियों के ऊपर होता है। दोनों ने खुद ये फैसला किया है, हमें उनकी कमी खलती है। उन्हें हमेशा महान बल्लेबाज़ मानते रहेंगे। हमारे लिए अच्छी बात ये है, कि रोहित-विराट वनडे मैचों के लिए उपलब्ध हैं।’
अगस्त में हो सकती है सीरीज
टीम इंडिया पहले अगस्त महीने में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली थी। इसी सीरीज में दोनों दिग्गज लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते। हालांकि इस सीरीज को अब बीसीसीआई ने अगले साल तक के लिए पोस्टपोन कर दिया है। ऐसे में अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि श्रीलंका की टीम अब भारत के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलना चाहती है। हालांकि इसको लेकर बीसीसीआई ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि फैंस दोनों स्टार खिलाड़ियों को दोबारा देखने के लिए उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंडिया ए के कप्तान की क्या अब भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं? आईपीएल स्टार रेस में आगे
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
57 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines