Will Pratika Rawal Play in WPL 2026 For UP Warriorz: आपको याद होगा कि आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप में अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने वाली प्रतिका रावल के इस साल डब्ल्यूपीएल खेलने पर सस्पेंस बरकार है, क्योंकि इस ग्लोबल टूर्नामेंट में उनके टखने पर चोट लग गई थी. यूपी वॉरियर्स के हेड कोच अभिषेक नायर ने कहा है कि फ्रेंचाइजी अभी भी इंडियन क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर प्रतीका रावल की अवेलेबिलिटी के बारे में आखिरी फैसले का इंतजार कर रही है, जो वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले लिया जाएगा.
अभी कुछ भी कहना मुश्किल
सोमवार 5 जनवरी 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, कोच नायर ने माना कि प्रतीका की अवेलेबिलिटी को लेकर अनिश्चितता है. उन्होंने कहा, ‘प्रतीका, हम अभी भी… ईमानदारी से कहूं तो मुझे यकीन नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि सेंटर ऑफ एक्सिलेंस इस पर फैसला लेंगे.’ प्रतीका वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान लगी टखने की चोट से रिकवर कर रही हैं.
यह भी पढ़ें- WPL 2026: इन 5 टीनएज क्रिकेटर्स पर रहेंगी हर किसी की नजर, क्या कर पाएंगी कमाल?
मल्टी टैलेंटेड प्लेयर्स की जरूरत
यूपी वॉरियर्स के कोच अभिषेक नायर ने कहा कि अलग-अलग स्किल वाले खिलाड़ियों का होना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि किसी भी टीम को सिर्फ तब ही अच्छी टीम माना जा सकता है जब उसमें कॉन्ट्रास्टिंग प्लेयर्स हों, न कि ऐसे खिलाड़ी जो एक ही स्टाइल और ब्रांड की क्रिकेट खेलते हों.’
बांग्लादेश के खिलाफ हुई थी इंजरी
प्रतिका रावल को आखिरी बार आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान मैदान में देखा गया था. उन्होंने नवी मुंबई में बांग्लादेश के खिलाफ अहम मुकाबले के दौरान घुटने और टखने की चोट का सामना किया. इसलिए उन्हें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मैचों से बाहर होना पड़ा, जो भारत ने आखिरकार जीत लिया.
यूपी टीम का पहला मैच कब?
यूपी वॉरियर्स ने मेगा ऑक्शन में उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा था. उत्तर प्रदेश की टीम अपने डब्ल्यूपीएल 2026 कैंपेन की शुरुआत 10 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जाइंट्स के खिलाफ करेगी. यूपी ने अब तक एक भी वुमेन प्रीमियर लीग खिताब नहीं जीता है, और न ही कभी फाइनल तक का सफर तय किया है.
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
56 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines