नई दिल्ली: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले रोमांचक होते जा रहे हैं। रोमांच का ये नजारा सोमवार को वेस्ट इंडीज और नीदरलैंड के बीच खेले गए मैच में सामने आया। जहां नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए सुपर ओवर में वेस्ट इंडीज को करारी हार थमा दी।
इस तरह बना सुपर ओवर का चांस
वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 374 रन बनाए। इसमें निकोलस पूरन का शानदार शतक शामिल रहा। पूरन ने 65 गेंदों में 9 चौके-6 छक्के ठोक नाबाद 104 रन जड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम की ओर से पांचवें नंबर पर उतरे तेजा निदामानुरू ने 111 रन ठोके। वहीं कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 67 रनों की शानदार पारी खेली। टीम का नौवां विकेट आखिरी बॉल पर गिरा, जिससे दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो गया। इसके बाद बारी सुपर ओवर की आई।
लोगन वैन बीक ने बल्ले और गेंद से मचाया धमाल
सुपर ओवर में नीदरलैंड की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर लोगन वैन बीक ने पूरी 6 गेंदें खेलीं और तीन चौके-तीन छक्के ठोक 500 की स्ट्राइक रेट से 30 रन कूट डाले। इसके बाद 31 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज की टीम के खिलाफ लोगन वैन बीक ने ही शानदार गेंदबाजी की। पहली गेंद पर जॉनसन चार्ल्स से छक्का खाने के बाद बीक की अगली दो गेंदों में सिर्फ 2 रन आए। चौथी और पांचवीं गेंद पर उन्होंने जॉनसन चार्ल्स और रोमारियो शेफर्ड के बैक टू बैक विकेट चटकाकर अपनी टीम को 22 रन से शानदार जीत दिला दी। बता दें कि सुपर ओवर में किसी भी टीम के 2 विकेट गिरते ही पारी समाप्त हो जाती है।
सुपर ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने लोगन वैन बीक
लोगन वैन बीक ने इस शानदार पारी के साथ वनडे क्रिकेट में इतिहास रचा। वह सुपर ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। वहीं उन्होंने अपनी टीम के लिए भी कीर्तिमान स्थापित किया। नीदरलैंड की टीम इंटरनेशनल क्रिकेट के सुपर ओवर में 30 रन बनाने वाली पहली टीम बन गई।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
28 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines