नई दिल्ली: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर में सोमवार को बड़ा उलटफेर सामने आया। वेस्ट इंडीज और नीदरलैंड के बीच खेले गए मैच में नीदरलैंड ने सुपर ओवर में वेस्ट इंडीज को करारी हार थमा दी। मैच का रोमांच आखिरी ओवर तक चला। वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 374 रन बनाए। इसमें निकोलस पूरन की शानदार शतकीय पारी शामिल रही। पूरन ने 65 गेंदों में 9 चौके-6 छक्के ठोक नाबाद 104 रन जड़े।
तेजा निदामानुरू ने 111 ठोके रन
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम की ओर से पांचवें नंबर पर उतरे तेजा निदामानुरू ने 111 रन ठोके, लेकिन टीम का नौवां विकेट 50वें ओवर की आखिरी बॉल पर गिर गया। जिससे दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो गया। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया।
लोगन वैन बीक ने गेंद-बल्ले से मचाया गदर
सुपर ओवर में नीदरलैंड की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर लोगन वैन बीक ने पूरी 6 गेंदें खेलकर 30 रन जड़े। उन्होंने पहली पर चौका, दूसरी पर छक्का, तीसरी पर चौका, चौथी पर छक्का, पांचवीं पर छक्का और छठी पर चौका जड़ा। वैन बीक ने तीन चौके-तीन छक्के ठोक 500 की स्ट्राइक रेट से 30 रन कूट डाले।
इसके बाद 31 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज की टीम के खिलाफ लोगन वैन बीक ने शानदार गेंदबाजी भी की। पहली गेंद पर जॉनसन चार्ल्स से छक्का खाने के बाद बीक की अगली दो गेंदों में सिर्फ 2 रन दिए। चौथी और पांचवीं गेंद पर उन्होंने जॉनसन चार्ल्स और रोमारियो शेफर्ड के विकेट चटकाकर अपनी टीम को 22 रन से शानदार जीत दिला दी।
इतिहास में दर्ज हो गए वैन बीक
वैन बीक के 30 रन क्रिकेट के इतिहास में किसी टीम और बल्लेबाज द्वारा सुपर ओवर में बनाए गए सबसे ज्यादा रन थे। इससे पहले सुपर ओवर में किसी प्लेयर द्वारा सबसे ज्यादा रन क्रिस गेल के नाम दर्ज थे। उन्होंने 2008 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक सुपर ओवर में 25 रन बटोरे थे।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
48 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
10 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
12 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines