नई दिल्ली: वेस्ट इंडीज और नीदरलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। नीदरलैंड ने वेस्ट इंडीज को सुपर ओवर में 22 रन से करारी शिकस्त दी। प्लेयर ऑफ द मैच लोगन वैन बीक रहे। उन्होंने सुपर ओवर में 30 रन ठोक इतिहास रचा तो वहीं गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाकर विंडीज को हार थमा दी। खास बात यह है कि लोगन 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए थे। तब टीम को जीत के लिए महज 1 रन की जरूरत थी। हालांकि इसके बाद जब वे सुपर ओवर में खेलने आए तो बल्ले और गेंद से इसकी भरपाई कर नीदरलैंड को शानदार जीत दिला दी।
मैं इसे दोबारा करने के लिए 13-14 साल इंतजार करूंगा
लोगन वैन बीक ने मैच के बाद कहा- मैं इस समय इसकी व्याख्या नहीं कर सकता। हम कुछ खास करना चाहते थे। स्कॉट और तेजा ने जितनी अधिक बल्लेबाजी की, हमें उतना अधिक विश्वास हुआ। मैं 13-14 साल से खेल रहा हूं। उस स्थिति में मैंने जितने भी मैच हारे हैं, उनमें से एक को जीत हासिल करना बहुत संतोषजनक है। मैं इसे दोबारा करने के लिए 13-14 साल इंतजार करूंगा।
अपना विकेट गंवाने पर निराशा
आखिरी वक्त क्या सोच रहे थे? इसके जवाब में बीक ने कहा- मैं बस खेल पर ध्यान लगा रहा था। गेंदबाज के चूकने पर मैंने हिट किया, लेकिन मैं उस आखिरी गेंद से निराश था जहां मैंने उसे मिड ऑन की ओर हिट करके अपना विकेट गंवा दिया। मैंने अपने मन में कहा कि यदि यह होना है तो होना ही है। शुक्र है कि मुझे थोड़ी मुक्ति मिल गई।
विश्व कप में जाने का मौका देना बहुत बड़ी बात है
परिणाम का टीम के लिए क्या अर्थ है? इस सवाल के जवाब में बीक ने कहा- पिछले 18 महीनों में हमने ऐसी संस्कृति बनाई है। हमने पिछले साल बहुत सारे सुपर लीग खेल खेले हैं और हम हार के दूसरे छोर पर थे। यहां आना और कठिन समय में खुद को विश्व कप में जाने का मौका देना बहुत बड़ी बात है। हम आज रात का लुत्फ उठाएंगे और फिर अगले मैच पर नजर रखेंगे।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines