WI vs IRE Women: तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 8 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने मेहमान आयरलैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। आखिरी मुकाबले में कप्तान हीली मैथ्यूज ने गेंद और बल्ले से कमाल किया और हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वह वेस्टइंडीज के लिए टी20 में हैड्रिक लेने वाली तीसरी गेंदबाज बन गई हैं।
हीली मैथ्यू ने किया कमाल
हीली मैथ्यूज ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और 4 विकेट निकाले। इसके बाद 34 गेंदों पर 48 रन की बहुमूल्य पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। वह आयरलैंड की पारी में 18वां ओवर लेकर आईं और ओवर की तीसरी गेंद पर रेबेका स्टोकेल को फ्लेचर के हाथों कराया, जबकि चौथी गेंद पर अरलेने केली को क्लीन बोल्ड किया फिर पांचवीं गेंद पर अवा कैनिंग को भी बोल्ड कर हीली ने अपनी हैट्रिक पूरी की।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1677957762612101122?s=20
हीली मैथ्यूज से पहले ये 2 गेंदबाज ले चुकी हैं हैट्रिक
हीली मैथ्यूज से पहले वेस्टइंडीज के लिए टी20 में अनीसा मोहम्मद और स्टेफनी टेलर हैट्रिक ले चुकी हैं। 4 विकेट लेने के बाद 48 रन बनाने वाली हीली मैथ्यूज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अगर मैच की बात करें तो
आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 116 रन बनाए थे। 117 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम ने 18.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया। इस तरह मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। विंडीज की ओर से हीली मैथ्यूज ने 4, चेरी अन फ्रेंजर ने 2 विकेट चटकाए, जबकि फ्लेचर और मुनीसार के खाते में एक एक विकेट गया।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
2 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
3 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
5 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
6 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
7 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
8 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
9 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
9 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines