WI vs IND: शुभमन गिल अभी तक टीम इंडिया के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज खेले हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को कप्तान रोहित ने अपना जोड़ीदार बनाया है। ऐसे में गिल का बैटिंग पोजिशन बदला गया है। बैटिंग ऑर्डर बदलने पर शुभमन गिल ने दिल जीतने वाला बयान दिया है।
शुभमन गिल ने दिया ये बयान
जब शुभमन गिल से उनके नए बल्लेबाजी स्थान को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि ‘मैंने भारत ए मैचों में नंबर 3 और 4 पर बल्लेबाजी की है। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कहां बल्लेबाजी करना चाहता हूं? और मैंने कहा कि मुझे नंबर 3 चाहिए। यह एक ऐसा स्थान है जहां मैं मजबूत होना चाहता हूं। नई गेंद से खेलना हमेशा अच्छा होता है और मेरे पास नई गेंद का अनुभव है।’
https://twitter.com/ICC/status/1679090781292838914?s=20
मैं सीनियर खिलाड़ी के रूप में महसूस नहीं कर रहा
शुभमन गिल ने आगे कहा कि ‘जब आप नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो यह बहुत अलग नहीं होता है, हालांकि इसमें थोड़ा अंतर होता है। टीम में मेरी अब भूमिकाएं अलग-अलग हैं। निश्चित रूप से मैं सीनियर खिलाड़ी के रूप में महसूस नहीं कर रहा हूं।’
मैच का हाल
दरअसल, टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ जब पहले टेस्ट में बैटिंग करने उतरी तो रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग करने आए। दोनों ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना विकेट के 80 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 150 रन बनाए।
संबंधित खबरें
आज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
10 mins agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
7 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
7 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
7 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
8 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
8 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
9 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
9 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines