हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अश्विन ने तोड़ डाला James Anderson का ये बड़ा रिकॉर्ड, शेन वॉर्न, अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों के खास क्लब में मारी एंट्री

विज्ञापन
R Ashwin

WI vs IND 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में रिकॉर्ड की झड़ी लग गई है।रविचंद्रन अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 5 विकेट झटके और मेजबान वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी। अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 150 रन पर समेट दिया। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 5वीं बार 5 विकेट निकालकर अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

अश्विन ने जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ा

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के एक मैच में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने के मामले में अश्विन ने इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ दिया है। आर अश्विन इस वक्त टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज हैं। उन्होंने 33वीं बार 5 विकेट निकाले हैं। जबकि जेम्स एंडरसन ने टेस्ट में 32 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। इस तरह अश्विन उनसे एक स्थान आगे निकल गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज

  1. मुथैया मुरलीधरन – 67
  2. शेन वॉर्न – 37
  3. रिचर्ड हैडली – 36
  4. अनिल कुंबले – 35
  5. रंगना हेराथ – 34
  6. रविचंद्रन अश्विन- 33

मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए उसे 150 रन पर समेट दिया। इसके बाद पहली पारी में बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 80 रन बना लिए हैं। अश्विन ने 24.3 ओवर में 60 रन देकर 5 विकेट निकाले।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें