WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने वेस्टइंडीज में तहलका मचा दिया। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। जहां पर वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 27 रनों पर ही सिमट गई। वैसे तो इस मुकाबले में मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी की चर्चा हो रही है, लेकिन स्कॉट बोलैंड ने हैट्रिक लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले उन्होंने बुमराह का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
स्कॉट बोलैंड ने लिया हैट्रिक
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड का करियर छोटा लेकिन बहुत ही शानदार रहा है। 36 साल के हो चुके बोलैंड ने अब तक सिर्फ 14 टेस्ट मैच ही खेले हैं, लेकिन शानदार अंदाज में 62 विकेट चटकाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में स्कॉट बोलैंड जब दूसरा ओवर फेंकने तो पहली गेंद पर जस्टिन ग्रीव्स को पवेलियन भेज दिया। अगली ही गेंद पर शमर जोसेफ को भी आउट कर दिया। वहीं तीसरी गेंद पर जोमेल वारिकन को बोल्ड कर दिया। इसी के साथ उन्होंने अपनी पहली हैट्रिक पूरी कर ली। वो हैट्रिक लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के 10वें गेंदबाज बन गए हैं।
बुमराह को भी छोड़ चुके हैं पीछे
बोलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में 2000 गेंद फेंक दी है। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कम से कम 2 हजार गेंद फेंक चुके गेंदबाजों की लिस्ट देखें तो उसमें स्कॉट बोलैंड का औसत सबसे अच्छा है। बोलैंड ने 14 मैचों में 16.53 की औसत से 62 विकेट हासिल किए हैं। जबकि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 19.48 की औसत से 217 विकेट अपने नाम किए हैं। इस लिस्ट में अक्षर पटेल का भी नाम शामिल है। अक्षर पटेल ने 19.34 की औसत से 55 टेस्ट विकेट अपने नाम किए हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया की हार पर सचिन तेंदुलकर का आया रिएक्शन, जडेजा-सिराज को लेकर कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
प्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
42 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines