Who Will Be The Next Captain Of The India Women’s Cricket Team: मारिजान कैप का मानना है कि उनकी दिल्ली कैपिटल्स टीम की साथी, जेमिमा रोड्रिग्स को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगली कप्तान बनना चाहिए. जेमिमा भारत के लिए आईसीसी वुमेन वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में स्टार थीं जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच-विनिंग सेंचुरी जड़ी. वो टूर्नामेंट में 7वीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं, जिन्होंने 8 मैचों में 58.40 की औसत से 292 रन बनाए थे.
जेमिमा का नाम क्यों?
‘क्रिकबज’ से बातचीत में, कैप ने जेमिमा की लीडरशिप क्वालिटीज की तारीफ करते हुए कहा. ‘मैंने असल में कुछ साल पहले कहा था कि जेमिमा भारत की अगली कप्तान होनी चाहिए. वो हमेशा से एक लीडर रही हैं. उनकी पर्सनालिटी, लोगों को एक साथ लाने का तरीका, उनका केयरिंग फैक्टर, ये सभी अहम हैं. यहां तक कि अनुभवी कप्तानों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. जेमिमा के आसपास कई सीनियर खिलाड़ी हैं, और मुझे लगता है कि वो इस मौके को पूरे मन से अपनाएंगी.’
डीसी की कप्तानी
दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स को वुमेन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अपना कप्तान बनाया है. मेग लैनिंग की लीडरशिप में 3 सीजन के बाद, डीसी मैनेजमेंट ने जेमिमा को कप्तानी सौंपने का फैसला लिया, क्योंकि लैनिंग को मेगा ऑक्शन में रिटेन नहीं किया गया और न ही वापस खरीदा गया. इस बारे में बात करते हुए, मारिजान कैप ने कहा कि लैनिंग की गैरमौजूदगी टीम में महसूस की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘मेग को कप्तान के रूप में खोना जाहिर तौर पर एक बड़ी बात है. वो सिर्फ डीसी के लिए ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में भी एक बहुत कामयाब कप्तान हैं’
यह भी पढ़ें- WPL 2026: इन 5 टीनएज क्रिकेटर्स पर रहेंगी हर किसी की नजर, क्या कर पाएंगी कमाल?
पहली WPL ट्रॉफी का इंतजार
जेमिमा रोड्रिग्स का दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के तौर पर सफर 10 जनवरी, 2026 से शुरू होगा, जब वो नवी मुंबई में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स का मुकाबला करेंगे. डीसी टीम ने अब तक खेले गए सभी 3 डब्ल्यूपीएल फाइनल तक का सफर तय किया है, ऐसे में फ्रेंचाइजी को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है. जेमिमा के लिए भी अपनी टीम को चैंपियन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है.
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
4 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
14 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
20 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines