Who is Vishal Jayswal: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली के लिए विराट कोहली और ऋषभ पंत खेल रहे हैं. विराट कोहली ने पहले मैच में जहां शतकीय पारी खेली थी, तो वहीं ऋषभ पंत कुछ खास नहीं कर पाए. बेंगलुरु के CoE में 26 दिसंबर को विराट और ऋषभ दिल्ली के लिए टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेलते हुए नजर आए. गुजरात के खिलाफ मुकाबले में दोनों ने कमाल किया और वो शतक के करीब बढ़ रहे थे. हालांकि, विशाल जायसवाल ने दोनों को शतक जड़ने से रोका और अपनी घातक गेंदबाजी से महफिल लूटी.
विराट-ऋषभ को शतक जड़ने से रोका
बेंगलुरु के CoE में गुजरात और दिल्ली की भिड़ंत हुई. इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 61 गेंदों में 77 रन बनाए. इस पारी में 13 चौके और 1 छक्का शामिल था. लग रहा था कि वो लगातार दूसरा शतक पूरा कर लेंगे. हालांकि, 22वें ओवर में गुजरात के लेफ्ट आर्म स्पिनर विशाल जायसवाल की गेंद पर विराट स्टंपिंग आउट हो गए. CSK के खिलाड़ी उर्विल पटेल ने अपनी गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया.
विराट कोहली के आउट होने के बाद ऋषभ पंत ने पारी को संभाला और उन्होंने शानदार अर्धशतक भी पूरा किया. पंत अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे और 70 रन पर पहुंच गए थे. 44वें ओवर में विशाल जायसवाल ने ऋषभ क्लीन बोल्ड कर दिया. विराट के बाद उन्होंने ऋषभ को भी शतक जड़ने से रोका. इसके अलावा उन्होंने अर्पित राणा को 10 और नीतीश राणा को 12 रन पर आउट कर दिया. 10 ओवरों में वो 42 रन देकर 4 विकेट झटकने में सफल हुए.
ये भी पढ़ें:- 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बढ़ाया बिहार का मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला खास सम्मान, देखें तस्वीर
कौन हैं विशाल जायसवाल?
विशाल जायसवाल ने दिल्ली के खिलाफ धमाल कर दिया और अब वो सभी के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं. 27 साल के विशाल गुजरात के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वो लेफ्ट आर्म स्पिनर होने के साथ-साथ लेफ्ट हैंड बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने गुजरात के लिए 11 फर्स्ट क्लास, 12 लिस्ट A और 16 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने अक्टूबर 2022 में डेब्यू किया था और इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे.
अब तक अपने प्रोफेशनल करियर में उन्होंने 64 विकेट झटके हैं. जायसवाल सिर्फ गेंद ही नहीं, बल्कि बल्ले से भी तबाही मचा रहे हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है. उनके नाम लिस्ट A क्रिकेट में एक अर्धशतक भी है. विशाल आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा ने फैंस को किया निराश, विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे मैच में नहीं चला बल्ला, तो स्टेडियम में दिखा ऐसा नजारा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines