India Women vs Australia Women 2nd ODI : भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रेयंका पाटिल ने टीम इंडिया के लिए अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया है। आज श्रेयंका पाटिल टीम इंडिया के लिए अपना पहला इंटरनेशनल वनडे मैच खेलने वाली है। इससे पहले श्रेयंका टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में डेब्यू कर चुकी हैं। महिला प्रीमियर लीग में श्रेयंका पाटिल ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। श्रेयंका बल्ले के साथ गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन करती हैं।
महिला प्रीमियर लीग में कर चुकीं कमाल
श्रेयंका पाटिल महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलती है। महिला प्रीमियर लीग के पहले ही सीजन में श्रेयंका ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से श्रेयंका ने महिला प्रीमियर लीग में 3 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए तीन मैचों में 49 रन बनाए थे। इसके अलावा श्रेयंका ने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- रवींद्र जडेजा के नाम रहा साल 2023, कर दिया बड़ा कारनामा; स्टार्क-कमिंस आसपास भी नहीं
कौन हैं श्रेयंका पाटिल
श्रेयंका पाटिल बैंगलोर की रहने वाली है और लगभग 8 साल की उम्र से वो क्रिकेट खेल रही हैं। श्रेयंका क्रिकेट में अपना रोल मॉडल टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को मानती है। इसके अलावा आईपीएल के पहले सीजन से ही श्रेयंका रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को चीयर करती आ रही हैं।
टी20 क्रिकेट में किया था कमाल
श्रेयंका पाटिल महिला क्रिकेट टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ही डेब्यू कर चुकीं हैं। अभी तक श्रेयंका ने महिला क्रिकेट टीम के लिए 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम बल्लेबाजी करते हुए 4 ही रन बनाए हैं लेकिन गेंदबाजी करते हुए श्रेयंका ने 5 विकेट अपने नाम किए हैं।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines